'हम बेहतर करके इन घटनाओं को रोक सकते थे', पेशाब मामलों में एयर इंडिया का आया बड़ा बयान
पेशाब की घटनाओं पर एयर इंडिया का बड़ा बयान है। एयर इंडिया की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हम इन घटनाओं को लेकर और बेहतर कर सकते थे।

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वेल्स फार्गो कंपनी ने उसे नौकरी से भी निकाल दिया है। इसी बीच मामले में एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक, कैंपबेल विल्सन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर हम और बेहतर तरीके से मैनेज करते तो इन घटनाओं को रोका जा सकता था। आपको बता दें कि पेशाब करने की पहली घटना के कुछ दिनों बाद 6 दिसंबर को पेरिस-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में शराब के नशे में एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था। दोनों ही मामलों को लेकर एयर इंडिया की खूब किरकिरी हुई थी।
पहली घटना 26 नवंबर को हुई, जब शंकर मिश्रा के रूप में पहचाने गए नशे में धुत व्यक्ति ने एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान एआई 102 में बिजनेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली लौट रही थी। दोनों ही मामलों को लेकर एयर इंडिया का बयान आया है।
Recommended Video

एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि इन-फ्लाइट में हुई घटनाओं को लेकर एयर इंडिया चिंतित है। इन कृत्यों की वजह से एयर इंडिया के यात्रियों को दु:ख उठाना पड़ा। इन घटनाओं को लेकर हमें खेद है। एयर इंडिया स्वीकार करती है कि वह इन मामलों को बेहतर तरीके से संभाल सकती थी। दोनों ही मामलों को लेकर एयर इंडिया कार्रवाई को लेकर भी प्रतिबद्ध है।
एयर इंडिया के सीईओ ने दावा किया है कि मामले में चार केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मामले की आंतरिक जांच भी की जा रही है। आंतरिक जांच में अन्य कर्मचारियों से हुई चूक के बारे में भी जांच की जा रही है। एयर इंडिया और उसके कर्मचारी प्रभावित यात्रियों, नियामकों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे, क्योंकि वे इन मामलों की जांच कर रहे हैं।
सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हम ग्राहकों और चालक दल के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ सभी कानूनों और विनियमों के पूर्ण अनुपालन में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इधर,कई दिनों तक फरार रहने के बाद शनिवार को शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ठिकाना बदल रहा था। दिल्ली पुलिस मुंबई और बेंगलुरु में छापेमारी कर रही थी क्योंकि इन दोनों शहरों में मिश्रा का कार्यालय है। वह अक्सर दोनों शहरों की यात्रा करता था। हालांकि, वेल्स फार्गो की तरफ से शंकर मिश्रा को पहले ही निकाल दिया गया है।
ये भी पढ़ें- फ्लाइट में यात्रियों को क्यों दी जाती है शराब? एयर इंडिया पेशाब विवाद के बाद छिड़ी बहस












Click it and Unblock the Notifications