'हम BJP की बी टीम नहीं हैं, गुलाब नबी आजाद ही होंगे J-K के अगले सीएम', पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दावा

गुलाब नबी आजाद ही होंगे J-K के अगले सीएम' पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दावा

नई दिल्‍ली, 27 अगस्‍त: कांग्रेस से लंबे समय से नाराज चल रहे वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कांग्रेस से सभी पदों से इस्‍तीफा देते हुए पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के पीछे गुलाम नबी आजाद ने जम्‍मू कश्‍मीर जाकर अपनी खुद की पार्टी बनाने का ऐलान किया है। वहीं गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने दावा किया कि गुलाम नबी आजाद जम्‍मू कश्‍मीर के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे।

gulamnabiazad

हम भाजपा की बी टीम नहीं हैं
ये बात जम्मू-कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने गुलाम नबी आजाद से मुलाकात के बाद शनिवार को कहा कि ""हम आगे के रुख पर चर्चा करेंगे, हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम नहीं हैं। गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे"।

आजाद ने भाजपा में शामिल होने के बारे में बोली है ये बात
बता दें राजनेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को गांधी परिवार और संगठनात्मक नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे।मैं जल्द ही जम्मू और कश्मीर में अपना संगठन स्थापित करूंगा। मैं भाजपा में शामिल नहीं होउंगा।

गुलाम नबी में अपने लेटर में राहुल गांधी पर जमकर किया वार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस्‍तीफे के साथ भेजे गए पांच पन्‍नों के लेटर में आजाद ने पार्टी से बाहर निकलने के पीछे कारण जो बताए उसमें वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने और "अनुभवहीन चाटुकारों की मंडली" के बढ़ते बोलबाला का हवाला दिया। पूर्व राज्यसभा सांसद ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस के घटते राजनीतिक दबदबे और चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी की "अपरिपक्वता" को जिम्मेदार ठहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+