सरकार जुलाई में संसद सत्र आयोजित करने को तैयार, सभी सांसदों का होगा वैक्सीनेशन: प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली, 8 जून। कोरोना काल में संसद सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि संसद का मानसून सत्र जुलाई में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हम संसद चलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि जुलाई में सांसदों और संसद के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
Recommended Video
Monsoon Session in July: July में Monsoon सत्र को आयोजित करने पर विचार कर रही सरकार | वनइंडिया हिंदी

जब से यह महामारी शुरू हुई है तब से संसद के तीन सत्रों की अवधि घटायी गयी है और पिछले वर्ष पूरा शीतकालीन सत्र ही रद्द करना पड़ गया था। पिछले वर्ष मानसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था। आमतौर पर यह सत्र जुलाई में प्रारंभ होता है।












Click it and Unblock the Notifications