लोग हमसे खुश नहीं थे इसलिए हारे: सोनिया गांधी

we are disappointed with assembly results: Sonia Gandhi
नई दिल्‍ली। चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में बड़ी हार का सामना करने के बाद सोनिया गांधी ने स्‍वीकार किया कि लोग हमसे खुश नहीं थे अत: हम चुनाव हार गये। हम अपने विपक्षियों को बधाई देते हैं। उन्‍होने कहा कि अब जरूरत है कि हम खुद का गहरा आत्‍मनिरीक्षण करें जिससे कि खुद में बदलाव ला सकें। हम हार के कारणों पर चिंतन करेंगे और सुधार करेंगे, कांग्रेस पार्टी में वो क्षमता है कि हम ऐसा कर सकें।

सोनिया ने कहा कि विधानसभा के परिणामों से मुझे निराशा हुई है, राजस्‍थान में कांग्रेस ने कई जन कल्‍याण कारी योजनाओं का आगाज किया था लेकिन हम बुरी तरह हारे। हम हार स्‍वीकार करते हैं। उन्‍होने आम चुनाव के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय मुद्दे होते हैं, उनका राज्‍य से कोई लेना देना नहीं होता है, अत: हमें उम्‍मीद है कि हम अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। हम समय आने पर अपना प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी पत्रकारों को संबोधित किया और कहा कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है और मैं ऐसे बदलाव करूंगा। मुझे यकीन है कि हमारी पार्टी में वो क्षमता है कि हम खुद का गहरा निरीक्षण कर सही बदलाव कर सकें।

राहुल ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित के बारे में कहा कि उन्‍होने कड़ी मेहनत की दिल्‍ली की जनता को 15 साल तक अच्‍छा प्रशासन उपलब्‍ध करवाया। आम आदमी पार्टी को मिली अप्रत्‍याशित सफलता पर राहुल ने कहा कि 'आप' का साथ आम आदमी ने दिया, हमें भी यही करना है, हम आम आदमी और उनकी जरूरतों के मुताबिक खुद में परिवर्तन करेंगे और बदलाव करने के बाद एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेंगे।

उन्‍होने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कहा कि यह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है कि भाजपा और मोदी क्‍या कर रहे हैं, हमारे लिए मुद्दा ये है कि हम क्‍या कर रहे हैं? हम हार के कारणों पर विचार करेंगे और शानदार ढंग से वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+