सलमान खान की तरह सीना ठोंक कर बोले राहुल. हारा तो सारी जिम्मेदारी मेरी
नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस युवराज राहुल गांधी औपचारिक तौर पर पहली बार मीडिया के सामने मुखातिब हुए। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नॉउ के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी से अपने पहले टीवी इंटरव्यू में खुलकर बात करते हुए राहुल गांधी ने अपने से जुड़े कई मु्द्दों पर प्रकाश डाला। राहुल गांधी की छवि हमेशा चुनावी प्रचारों में एक एंग्री यंग मैन के रूप में रही है। लेकिन अरनब गोस्वामी से बातचीत करते हुए पहली बार लगा कि उन्हें सवालों के जवाब भी देने आते हैं।
हालांकि राहुल गांधी अपने पहले साक्षात्कार में भी हीरो बनने से बाज नहीं आये और 'जय हो' के हीरो सलमान खान की तरह बोल उठे कि कांग्रेस की ओर से मुझे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है इसलिए अगर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव हारती है तो मैं ही हार की जिम्मेदारी लूंगा। गौरतलब है कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जय हो' के फ्लाप होने पर सलमान खान ने भी यही कहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने का कारण सिर्फ और सिर्फ मैं ही हूं।
अरनब गोस्वामी ने उनसे पूछा कि आपको राजनीति में आये पूरे दस साल हो गये हैं लेकिन इन दस सालों में यह आपका पहला इंटरव्यू है जिसका उत्तर देते हुए राहुल ने कहा कि बेशक यह मेरा पहला इंटरव्यू है लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं मीडिया का बहिष्कार नहीं करता। मैं इससे पहले कई प्रेसवार्ता कर चुका हूं।
मैं मीडिया के हर सवालों का जवाब देने की कोशिश करता हूं। हां मैं पिछले काफी समय से पार्टी के आतंरिक संगठन को मजबूत करने में लगा था इसलिए ज्यादा लोगों से मिल नहीं पाया लेकिन इसका मलब यह नहीं कि मैं मीडिया का सामना नहीं करना चाहता हूं।
आगे की खबर स्लाइडों में...

कांग्रेस सांसद करेंगे प्रधानमंत्री प्रत्याशी का चयन : राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरनब गोस्वामी से कहा कि वह पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी की चयन प्रक्रिया का सम्मान करते हैं, लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के चयनित सदस्य ही अपने प्रधानमंत्री प्रत्याशी का चयन करेंगे।
राहुल ने कहा, "सिस्टम सांसदों को चुनता है और सांसद प्रधानमंत्री को चुनते हैं।"राहुल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।

'प्रणाली में विश्वास करना है'
राहुल से जब पूछा गया कि कांग्रेस सांसद निश्चित तौर पर उन्हें ही प्रधानमंत्री प्रत्याशी चुनेंगे तो राहुल ने कहा, "यह पार्टी पर निर्भर है।" राहुल ने कहा, "लोकतंत्र का आशय प्रणाली में विश्वास करना है।"

गुजरात सरकार ने दंगे भड़काए : राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरनब गोस्वामी से कहा कि गुजरात को 2002 में हिला देने वाले दंगे वास्तव में गुजरात सरकार ने भड़काए थे। समाचार चैनल टाइम्स नाउ को दिए साक्षात्कार में राहुल ने 1984 के सिख दंगों और गुजरात के 2002 के दंगों में अंतर के बारे में कहा, "गुजरात दंगों की अपेक्षा 84 के सिख दंगों में यही अंतर है कि इन दंगों पर सरकार लगाम लगाने की कोशिश कर रही थी।"

दोनों दंगों में अंतर है...
राहुल ने कहा, "मुझे याद है, तब मैं छोटा था। मुझे याद है कि केंद्र सरकार दंगों को रोकने की सारी कोशिशें कर रही थी लेकिन गुजरात दंगों में लेकिन मामला एकदम उलट था। गुजरात सरकार वास्तव में दंगों को उकसा रही थी और भड़का रही थी।"

सिस्टम बदलना चाहता हूं...
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरनब गोस्वामी से कहा कि मैं ना तो चुनाव लड़ने से डरता हूं और ना ही मैं मोदी के सामने आने से हिचकता हूं। मैं अर्जुन की तरह सोचता हूं यानी कि मेरा ध्यान केवल देश के सिस्टम पर है। जो कि बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। यहां चारों ओर भेदभाव होता है जिसका दर्द मैंने अपने पापा राजीव गांधी के साथ महसूस किया है इसलिए मुझे और कुछ चीजें दिखायी नहीं देती हैं।

आप से कुछ सीखा जा सकता है...
अरनब : आम आदमी पार्टी पर आपकी क्या राय है? जब आपने ऐसा कहा था कि कुछ लोग गंजों को भी कंघी बेच देते हैं, तो क्या आप आम आदमी पार्टी की ओर इशारा कर रहे थे?
राहुल : आम आदमी पार्टी के बारे में मैंने यह कहा कि हम उससे कुछ सीख सकते हैं, किस तरह लोगों तक पहुंचा जाए, यह उनसे समझा जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जो उनसे नहीं लेनी चाहिए।

सलमान खान की तरह बोले राहुल कहा हारा तो ...
राहुल गांधी ने अपने पहले साक्षात्कार में भी हीरो बनने से बाज नहीं आये और 'जय हो' के हीरो सलमान खान की तरह बोल उठे कि कांग्रेस की ओर से मुझे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है इसलिए अगर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव हारती है तो मैं ही हार की जिम्मेदारी लूंगा। गौरतलब है कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जय हो' के फ्लाप होने पर सलमान खान ने भी यही कहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने का कारण सिर्फ और सिर्फ मैं ही हूं।












Click it and Unblock the Notifications