वर्ल्ड कप में खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों की कमाई जान चौंक जाएंगे, जानिए किस की कितनी है संपत्ति
Indian Cricketers Richest Wives: भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की पत्नियों और गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहते हैं। फिर वो चाहे विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की बात हो, या फिर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह या फिर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा हों, या फिर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक की बात हो...फैंस इनके बारे में जानने के लिए अक्सर उत्सुक रहते हैं।
तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों की कुल संपत्ति कितनी हैं। हम ये भी जानेंगे कि भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों का इनकम सोर्स क्या है।

1. Ritika sajdeh Net Worth:रितिका सजदेह की संपत्ति
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रितिका सजदेह की कुल नेटवर्थ $1 मिलियन डॉलर से $5 मिलियन डॉलर तक है। यानी भारतीय रुपये में रितिका सजदेह की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये से लेकर 41 करोड़ के बीच में है। वहीं रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 216 करोड़ रुपये है।
रितिका सजदेह एक बिजनेस विमन हैं। ये अपमी कमाई बिजनेस के जरिए ही करती हैं। रितिका सजदेह ने ग्रेजुएट होने के तुरंत बाद अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा की खेल प्रबंधन कंपनी, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट के लिए काम करना शुरू कर दिया था। रितिका फिलहाल रोहित शर्मा के भी कई बिजनेस को संभालती हैं।
टॉफलर के मुताबिक, बंटी और रितिका सजदेह की कंपनी कॉर्नरस्टोन का रेवेन्यू कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक है। वे वर्तमान में कई बड़ी हस्तियों का मैनेजमेंट कर रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि रितिका सजदेह पहले विराट कोहली की मैनेजर थीं।
2. Anushka Sharma net worth: अनुष्का शर्मा की संपत्ति
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 250-300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इससे पहले अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ 400 करोड़ के आसपास थी। लेकिन वो काफी वक्त से फिल्मों में एक्टिव तरीके से काम नहीं कर रही हैं...इसलिए उनकी नेटवर्थ में गिरावट है। विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपये है।
विराट और अनुष्का की ज्वाइंट संपत्ति 1,300 करोड़ रुपये से ऊपर की है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अमीर कपल हैं। अनुष्का शर्मा अपनी ज्यादातर कमाई एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और एड से कमाती हैं। इसके अलावा विराट के साथ अनुष्का शर्मा बिजनेस भी करती हैं।
3. Natasa Stankovic Net Worth: नताशा स्टेनकोविक की संपत्ति
हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक की संपत्ति भी करोड़ों में हैं। नताशा स्टेनकोविक पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। नताशा स्टेनकोविक की अनुमानित संपत्ति 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नताशा एक प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख से 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हार्दिक पांड्या की कुल संपत्ति 91 से 95 करोड़ रुपये हैं।
नताशा स्टेनकोविक की कमाई एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट और एड से होती है। इसके अलावा वह हार्दिक पांड्या के कुछ बिजनेस में भी पार्टनर हैं।
4. Rivaba jadeja Net Worth: रिवाबा जडेजा संपत्ति
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा की नेता और गुजरात की विधायक हैं। रिवाबा जडेजा गुजरात की सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। रिवाबा जडेजा की कुल नेटवर्थ 97.25 करोड़ रुपये है, हालांकि इसमें रवींद्र जडेजा की कुल संपत्ति 70.48 करोड़ रुपये भी शामिल है।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक रिवाबा जडेजा की चल संपत्ति 62.35 लाख रुपये है। रिवाबा जडेजा के पास 14.80 लाख रुपये के गहने हैं। उनकी सालाना कमाई 7 लाख रुपये के आसपास है।
5. Athiya Shetty Net Worth: अथिया शेट्टी की संपत्ति
केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। अथिया शेट्टी की कुल संपत्ति 28 से 30 करोड़ रुपये है। अथिया ने अब तक सिर्फ 4 फिल्मों में काम किया है, वह हर फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करती हैं।
आथिया ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं, जिसके लिए वह प्रति ब्रांड लगभग 40-50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं केएल राहुल की कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications