Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Wayanad By Election Result 2024: वायनाड में प्रियंका गांधी की बड़ी जीत,भाई राहुल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Wayanad Lok Sabha Bypoll Result 2024 in Hindi: केरल की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी से भी बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,10,931 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने एलडीएफ से सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराकर चुनाव जीता है। तीसरे स्थान पर भाजपा की नव्या हरिदास रही हैं। यह सीट कांग्रेस नेता और प्रियंका के भाई राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है।

वायनाड लोकसभा सीट पर यूडीएफ या कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा 6,22,338 वोट मिले हैं, जबकि मोकेरी को 2,11,407 और बीजेपी की नव्या को 1,09,939 वोट हासिल हुए हैं।

priyanka gandhi

वायनाड में प्रियंका गांधी की बड़ी जीत

पिछले लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी वायनाड में 3,64,422 वोटों से जीते थे। तब उन्हें 59.69% वोट मिले थे। लेकिन, प्रियंका गांधी वाड्रा को करीब 65% वोट मिले हैं। राहुल के खिलाफ सीपीआई की बड़ी नेता एनी राजा को सिर्फ 2,83,023 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के के सुरेंद्रण को मात्र 1,41,045 वोट आ पाए थे।

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में लगातार दूसरे नंबर पर एलडीएफ या सीपीआई प्रत्याशी सत्यन मोकेरी चल रहे थे। तीसरे स्थान पर भाजपा की नव्या हरिदास थीं।

प्रियंका के भाई राहुल गांधी पिछले लोकसभा चुनावों में यूपी की रायबरेली सीट से भी जीत गए थे। जिसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी और यहां उपचुनाव करवाने पड़ा।

प्रियंका गांधी राजनीति में दशकों से सक्रिय हैं, लेकिन यह उनका अपना पहला चुनाव है। वह कांग्रेस महासचिव के पद पर कार्यरत हैं, हालांकि उनके पास पार्टी की औपचारिक तौर पर कोई सीधी जिम्मेदारी नहीं है।

वायनाड में भू-स्खलन सबसे बड़ा मुद्दा
वायनाड उपचुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा लोकसभा चुनावों के बाद हुए भयानक भू-स्खलन का रहा है, जिसमें बड़ी तादाद में लोग हताहत हुए हैं और हजारों को बेघर होना पड़ा है।

पहली बार 2019 में वायनाड से मिली थी राहुल को जीत

वायनाड एक अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा सीट है, जहां अल्पसंख्यकों में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है। राहुल गांधी यहां पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत भारी वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+