Wayanad Landslides: पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, कहा-राजनीति नहीं वायनाड के लोग जरुरी
Wayanad Landslides: केरल के वायनाड में हुए भारी भूस्खलन सेना के नेतृत्व वाले खोज और बचाव अभियान में बुधवार तक 1,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है। मंगलवार तड़के वायनाड के पहाड़ी इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 295 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। अन्य 240 लोग अभी भी लापता हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केरल के वायनाड में चूरलमाला में भूस्खलन स्थल का दौरा किया। कांग्रेस नेताओं ने इलाके के हालात का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। वायनाड में लोगों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह वायनाड के लिए, केरल के लिए और देश के लिए एक भयानक त्रासदी है।

'पूरे देश के लिए यह भयानक त्रासदी'
वायनाड में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह वायनाड, केरल और देश के लिए एक भयानक त्रासदी है। हम यहां स्थिति देखने आए हैं। यह देखना दर्दनाक है कि कितने लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को और अपने घर खो दिए है। हम मदद करने की कोशिश करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बचे हुए लोगों को उनका हक मिले। उनमें से बहुत से लोग यहां स्थानांतरित होना चाहते हैं, यहां बहुत कुछ करने की जरूरत है। मैं डॉक्टरों सहित नर्सें, प्रशासन और स्वयंसेवक, उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
राहुल गांधी ने आगे कहा, "मेरे लिए, यह निश्चित रूप से एक राष्ट्रीय आपदा है। देखते हैं सरकार क्या कहती है।"
#WATCH | On Wayanad tragedy, Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "I don't think this is the time for place to talk about political issues. People here require help. The time right now is to make sure that all assistance comes. I am not interested in politics right… pic.twitter.com/10XayCWgRl
— ANI (@ANI) August 1, 2024
वायनाड त्रासदी पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह राजनीतिक मुद्दों पर बात करने का समय है। यहां के लोगों को मदद की जरूरत है। अभी समय यह सुनिश्चित करने का है कि सभी सहायता मिले। मुझे अभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे वायनाड के लोगों में दिलचस्पी है।"












Click it and Unblock the Notifications