Wayanad Exit Poll Result 2024: मतगणना से पहले राहुल गांधी के लिए वायनाड से आई बुरी खबर, BJP को भी झटका

Wayanad Lok Sabha Exit Poll Result 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट में 2019 में जबर्दस्त सफलता मिली थी। लेकिन, इस बार उन्हें वहां उसी तरह की कामयाबी मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है और उनका वोट शेयर 14% कम हो सकता है।

दरअसल, लोकल मीडिया हाउस वीएमआर-मनोरमा न्यूज एग्जिट पोल ने कांग्रेस नेता के वोट शेयर में इस बार भारी गिरावट की भविष्यवाणी की है। बता दें कि राहुल गांधी इस बार वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

exit poll

वायनाड में राहुल के वोटर शेयर में जबर्दस्त गिरावट- वीएमआर-मनोरमा न्यूज एग्जिट पोल
वीएमआर-मनोरमा न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार राहुल गांधी को वायनाड में 50% वोट मिलेंगे। यह पिछली बार के 64% से 14% कम है। मतलब राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव जीतने का अनुमान तो जताया गया है, लेकिन उन्हें मिलने वाले वोटों में भारी गिरवाट की संभावना है।

यूडीएफ को 16 सीटें मिलने का अनुमान- वीएमआर-मनोरमा न्यूज एग्जिट पोल
यूपी की अमेठी सीट से पिछली बार बीजेपी की स्मृति ईरानी से हारने के बाद एक तरह से वायनाड ही उनका पहला सियासी ठिकाना बन चुका है। हालांकि, इस एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट (यूडीएफ) इस बार भी सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला है।

इसके अनुसार इस बार यूडीएफ को राज्य की 20 में से 16 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इसने सीपीएम की अगुवाई वाले लेफ्ट डेमोक्रैटिक फ्रंट (LDF) के खाते में सिर्फ 2 ही सीटें जाने का अनुमान लगाया है। अन्य 2 सीटों पर कांटे का मुकाबला होने की संभावना जताई गई है।

भाजपा को केरल में एक भी सीट नहीं- वीएमआर-मनोरमा न्यूज एग्जिट पोल
इस एग्जिट पोल के अनुमानों से जहां कांग्रेस नेता राहुल को झटका लग सकता है, वहीं केरल के लिए इसने जो भविष्यवाणी की है, उससे भाजपा की उम्मीदों पर भी पानी फिरना तय है। वीएमआर-मनोरमा न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार भी बीजेपी केरल में 'कमल' खिलाने में नाकाम रह सकती है।

अलबत्ता इसने तिरुवनंतपुरम और पथानामथिट्टा लोकसभा सीटों पर भाजपा के दूसरे स्थान पर रहने की संभावना जरूर की है और त्रिशूर में उसके तीसरे स्थान पर रहने की बात कही गई है। यही नहीं, इसके अनुमानों के अनुसार इस क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ा है, लेकिन यह यूडीएफ से फिर भी पिछड़ गई है।

ऐक्सिस माई-इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 2 से 3 सीटों का अनुमान
बता दें कि यह एग्जिट पोल पिछले कुछ चुनावों से ज्यादा विश्वसनीय माने जाने वाले इंडिया टुडे ऐक्सिस माई-इंडिया के अनुमानों के मुताबिक कम से कम बीजेपी के लिए पूरी तरह से अलग है।

ऐक्सिस माई-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में इस बार यूडीएफ को 17 से 18 सीटें, बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 2 से 3 सीटें और एलडीएफ को शून्य से लेकर 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

2019 के लोकसभा चुनावों में केरल में कांग्रेस को 15 और उसकी सहयोगियों को 3 सीटें मिली थीं, जिससे यूडीएफ का आंकड़ा 18 हो गया था। जबकि, सीपीएम की अगुवाई वाला एलडीएफ सिर्फ 2 सीटें ही जीत सका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+