Wayanad Bypolls: 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार से पहले खड़गे से मुलाकात

Wayanad Bypolls 2024: कांग्रेस महासचिव और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें प्रियंका गांधी ने एक्स पर शेयर की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि केरल की वायनाड संसदीय सीट पर नामांकन और चुनावी अभियान से पहले आज मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।

Priyanka Gandhi

बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी भी वायनाड के कलपेट्टा में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के समक्ष नामांकन दाखिल करने के लिए उनके साथ होंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सुबह 11 बजे रोड शो भी करेंगे और दोपहर में नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को प्रियंका की उम्मीदवारी को मंजूरी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 19 अक्टूबर को जारी बयान में कहा गया कि उपचुनावों से पहले कांग्रेस ने सरल पटेल को तत्काल प्रभाव से वायनाड के लिए मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। इससे पहले रविवार को वायनाड सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नाव्या हरिप्रसाद ने कहा कि उपचुनावों में उनकी प्रतिद्वंद्वी को "कड़ी प्रतिस्पर्धा" का सामना करना पड़ेगा।

नाव्या हरिप्रसाद ने एएनआई से कहा, "मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं और मैं बस इतना कह सकती हूं कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने रायबरेली में अपनी सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की अपनी सीट छोड़ दी है। जब वायनाड के लोगों के पास संसद में अपने मुद्दे उठाने के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं था।"

इधर, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने भी अपने उम्मीदवार सत्यन मोकेरी की घोषणा की। वायनाड में 13 नवंबर को 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के साथ ही मतदान होगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण भी 13 नवंबर को होगा। इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड की सीट खाली कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+