Wayanad: पीली साड़ी पहनकर पोलिंग बूथ पहुंचीं प्रियंका गांधी, दिखा जुदा अंदाज, बच्चों ने भी निभाया मां का साथ
Wayanad By Elections: आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, यहां से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में है। ये सीट उनके भाई लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के छोड़ने की वजह से रिक्त हुई है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने यहां और रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वो दोनों जगहों पर विजयी हुए थे।लेकिन चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने रायबरेली की सीट अपने पास रख ली और यहां से इस्तीफा दे दिया इसी कारण यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं और अब यहां से प्रियंका गांधी चुनावी दंगल में उतरी हैं।

इस सीट पर पिछले काफी दिनों से प्रचार-प्रसार हुआ है, जिसमें गांधी और वाड्रा परिवार ने जमकर हिस्सा लिया। आज सुबह मतदान के दौरान प्रियंका गांधी पोलिंग बूथ पर भी गईं , जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और वोटरों को गले भी लगाया।
प्रियंका लोगों से मुस्कुराते हए और हाथ जोड़कर मिलते हुए दिखाई दीं
पीली साड़ी पहनें प्रियंका लोगों से मुस्कुराते हुए और हाथ जोड़कर मिलते हुए दिखाई दीं, उन्होंने भरोसा जताया कि वायनाड की जनता उन्हें जरूर सेवा करने का मौका देगी। आपको बता दें कि दो दिन पहले हुए रोड शो में प्रियंका गांधी के बच्चे भी दिखाई दिए थे और वो भी लोगों से अपनी मां को वोट देने की अपील कर रहे थे। बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।
रॉबर्ट वाड्रा से प्रेम विवाह करने वाली प्रियंकां गांधी दो बच्चों की मां हैं
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जनता से अपनी बहन प्रियंका गांधी के पक्ष में मतदान की अपील की। आपको बता दें कि मशहूर बिजनसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रेम विवाह करने वाली प्रियंकां गांधी दो बच्चों की मां हैं। उनके बेटी का नाम मिराया और बेटे का नाम रेहान है। आमतौर पर ये बच्चे मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन इस बार ये वायनाड में रोडशो में दिखाई दिए।
कौन हैं मिराया वाड्रा?
आपको बता दें कि 22 वर्षीय मिराया ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की है और कथित तौर पर प्रशिक्षक स्तर का डाइविंग कोर्स कर रही हैं। उन्हें पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान देखा गया था। वो अपने मामा के काफी करीब बताई जाती हैं।
कौन हैं रेहान वाड्रा?
24 वर्षीय रेहान प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बड़े बेटे हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल में उन्हें "विज़ुअल आर्टिस्ट" बताया गया है। वो कोलकाता में "द इंडिया स्टोरी" सहित कई आर्ट प्रोग्राम में अपना वर्क दिखा चुके हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से बहन प्रियंका गांधी को वोट देने की अपील की। आपको बता दें कि वायनाड सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ का गढ़ रही है, देखते हैं कि यहां की जनता इस बार अपना प्रेम और आशीष गांधी परिवार को देती है या नहीं। फिलहाल आपको बता दें कि चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications