दिल्ली में बंद होगा मैडम तुसाद म्यूजियम, इस वजह से कंपनी ने लिया फैसला
Wax museum Delhi: राजधानी दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) शुरू से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोम के पुतले रखे हैं। मार्च में जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो म्यूजियम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसके संचालकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत वो इस म्यूजियम को हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं। अब इसके लिए नई जगह की तलाश हो रही है।

वैक्स म्यूजियम का संचालन करने वाली कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स के मुताबिक पहले तो उन्होंने कनॉट प्लेस में स्थित म्यूजियम को लॉकडाउन की वजह से अस्थायी रूप से बंद किया था, लेकिन अब वो इसे दोबारा नहीं खोलेंगे। इसके लिए वो दूसरी जगह की तलाश कर रहे हैं, ताकी पुतलों को वहां पर शिफ्ट किया जाए। भारत में इस म्यूजिएम के लिए कंपनी ने 10 मिलियन यूरो का निवेश किया था, लेकिन उसका ये प्रोजेक्ट घाटे का सौदा साबित हुआ। वहीं बिल्डिंग के मालिक ने कंपनी के इस फैसले पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वो लॉकडाउन में किराया माफ करने को तैयार थे, लेकिन कंपनी ने पहले से ही म्यूजियम को बंद करने का फैसला कर लिया था।
आर्थिक तंगी बनी वजह
दरअसल मैडम तुसाद कनॉट प्लेस के दो मंजिल को किराए पर लेकर बनाया गया था। यहां पर सभी पुतले मोम के हैं, जिस वजह से उनको सुरक्षित रखने के लिए उच्च तापमान की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बाल, कपड़े और त्वचा का भी खास ध्यान रखना होता है। इसके लिए काफी पैसे खर्च होते हैं, जबकि उम्मीद के हिसाब से विजिटर्स की संख्या कम रहती है। इस साल मार्च में लॉकडाउन लागू हो गया, जिस वजह से आमदनी जीरो हो गई, जबकि रख-रखाव का खर्च पहले जैसा ही रहा। इस वजह से अब मर्लिन एंटरटेनमेंट्स अपना कारोबार समेटना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications