Kerala Flood: बारिश थमी, अब राहत-बचाव कार्य जोरों पर
नई दिल्ली। केरल में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ के हालात और बदतर होते जा रहे थे। राहत बचाव कार्य में परेशानी आ रही थी, लेकिन कल से बारिश रुकने के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। केरल में बारिश थमने के बाद से बाढ़ की विभीषिका से लोगों को थोड़ी राहत मिली और उफनती नदियों के जलस्तर में कमी आई। बारिश रूकने के बाद पूरा फोकस राहत और बचाव कार्य पर आ गया है। राहत कार्यों में तेजी आ गई है।

वहीं बारिश थमने के बाद मुल्लापेरियार और इडुक्की दोनों बांधों के ऊपर से बह रहे पानी के स्तर में कमी आई है। पेरियार और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में भी कमी आई है। बाढ़ के चलते बेघर हुए लोगों की तादाद काफी ज्यादा हो गई है। बाढ़ प्रभावित जिलों में बनाए गए 3,274 राहत शिविरों में 10,28,000 लोग ठहरे हुए हैं। केरल में बाढ़ से हुई तबाही के बाद देशभर से लोग केरल की मदद के लिए आगे आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications