खतरे के निशान को पार कर उफान पर गंगा, लोगों में दहशत

देहरादून। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। ऋषिकेश और उसके आसपास क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। गंगा का पानी पक्के घाटों को छू कर बह रहा है।

 Water level of Rever ganga is increased and crossed the danger level.

गंगा को उफान पर देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही नदियां भी अपने उफान पर है। गंगा के जलस्तर में भी बढोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

ऋषिकेश में पक्के घाटों पर बनी जल पुलिस की चौकियों में भी पानी भर गया है। बढ़े हुए जलस्तर के कारण ऋषिकेश चीला हरिद्वार मार्ग पर नदी का पानी आने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोगों को गंगा में नहाने से रोका जा रहा है। लोगों को घाटों से दूर ऱखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+