VIDEO: ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गई महिला, बिना हेलमेट पहने चला रही थी स्कूटी

हैदराबाद। हैदराबाद के मलकपेट इलाके में एक महिला ट्रैफिक पुलिस से उलझ गई। महिला ने पुलिस को धक्का देना शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस से जवानों को वो गालियां देने लगी। दरअसल महिला बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रही थी, जब ट्रैफिक पुलिस से उसे रोका तो अपनी गलती मानने के बजाए वो उनके भिड़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई कर रही है और उन्हें धक्के मारकर किनारे कर रही है। महिला के साथ एक पुरुष साथी भी है जो बराबरी में पुलिसवालों के साथ लड़ रहा है।

 WATCH: A woman was seen fighting with police in Hyderabads Malakpet

दरअसल महिला बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी, जब ट्रैफिक नियमों के उल्लधंन को लेकर जब ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने उन्हें रोका और उनका चालान करने लगे तो भड़क गई। पहले तो महिला का साथी स्कूटर से उतरा और उसने पुलिस कर्मचारी को धक्का देने लगा। फिर महिला भी बदतमीजी करने लगी।

महिला पुलिसवालों को गालियां देने लगी। उन्हें भला बुरा करने लगी और धक्का देकर वहां से भागने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिस वालों पर बेवजह तलान वसूलने का आरोप लगा रही थी। महिला की हरकत को वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो ने साफ दिख रहा है कि महिला जानबूझ कर पुलिस से भिड़ रही है। महिला बिना हेलमेट स्कूटी चला रही थी, इसलिए पुलिसवालों ने उसे रोका, लेकिन वो अपनी गलती मानने के बजाए उनसे ही उलझ पड़ी। देखिए वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+