DeepVeer Ki Shaadi: मनमोहक नजारों के बीच एक हुए दीपिका-रणवीर, देखें शादी का पहला Video
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत मस्तानी यानी की दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है, दोनों आज सिंघि रिवाज से सात फेरे लेंगे। इस शादी को मीडिया से पूरी तरह दूर रखा गया है, इस शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए हैं, यहां तक की इस शादी में आए मेहमानों से भी कहा गया है कि वो शादी की तस्वीरें कहीं पर शेयर ना करें लेकिन फिर भी इस शादी की कुछ तस्वीरें और वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर आप इस शादी की भव्यता और रचनात्मकता का अंदाजा लगा सकते हैं।

बहुत खूबसूरत है विला डेल
इस वीडियो में आप वेडिंग वेन्यू की प्राकृतिक सुंदरता का अंदाजा लगा सकते हैं, विला डेल के चारों ओर पानी और हरियाली देखने को मिल रही है, जो कि बेइंतहा खूबसूरत है।
पारंपरिक आउटफिट में लोग
वीडियो में दिख रहा है कि केवल दीपिका-ऱणवीर ही नहीं बल्कि उनके घरवाले भी पारंपरिक आउटफिट में हैं।
बहुत खूबसूरत है मंडप
वीडियो में रणवीर सिंह ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हैं और दीपिका भी साउथ इंडियन आउटफिट में हैं, उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ है और उस पर गजरा लगाया हुआ है। यही नहीं दोनों के परिवार वाले भी साउथ इंडियन आउटफिट में हैं, मंडप पर भी सफेद लिली के फूलों से सजावट की गई है।

दो जगह होगा रिसेप्शन
आपको बता दें कि इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दीपिका-रणवीर
मालूम हो कि पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया है। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर की जोड़ी
आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications