VIDEO: थाना बना मसाज पार्लर, बनियान में लेटकर महिला होमगार्ड से बॉडी मसाज करवा रहा था अफसर

हैदराबाद। तेलंगान पुलिस की एक शर्मनाक हरकत ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस अधिकारी महिला होमगार्ड से बॉडी मसाज करवा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खाकी साड़ी में ड्यूटी यूनिफॉर्म पहने हुए महिला होमगार्ड अपने अफसर को मसाज कर रही है और अधिकारी बहुत ही आराम से अपनी आंखे बंद करके लेटा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान जोगुलाम्बा जिले के गडवाल थाने के असिसटेंट सब इंस्पेक्टर हसन के रूप में हुई है।

वीडियो 30 सेकेंड का है। इसमें खाकी साड़ी में एक महिला दिख रही है, जो होमगॉर्ड के पद पर तैनात है और वह पुलिस अधिकारी की पीठ दबा रही है। बताया जा रहा है पीठ दबा रही महिला होमगार्ड पुलिस अधिकारी के अधीनस्थ तैनात है। यह वीडियो थाना के रिहायशी इलाके के रुम का दिख रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारी महिला से कुछ कहता हुआ भी सुना जा सकता है।

मर्जी से महिला होम गार्ड ने किया बॉडी मसाज

वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह वीडियो आर्म्ड रिजर्व मुख्यालय का है और करीब छह महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि सहायक सब इंस्पेक्टर के पीठ में दर्द की समस्या थी और उन्होंने महिला होमगार्ड से विनती की कि वह उनके पीठ की मालिश कर दे। महिला होमगार्ड ने उनकी मालिश अपनी मर्जी से की है, उसपर किसी तरह का दवाब नहीं डाला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+