VIDEO: दुबई के रेस्त्रां में डांस करते शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी जूठी प्लेट्स, गुस्साए यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक और अपनी फिटनेस से हर किसी को इंप्रेस करने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। दुबई से ही शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियोमें देखा जा सकता है कि वो डांस करते हुए प्लेट्स को जमीन में फेंक कर तोड़ रही हैं। वीडियो दुबई के किसी रेस्तरां का है, जिसमें कुछ डांसर्स भी डांस करते दिख रहे हैं। जब डांसर अपना डांस कर रहे हैं, तो वहां बैठे लोग अपनी प्लेट उनके सामने फर्श पर इतनी जोर से फेंक रहे हैं कि प्लेट टूट रही हैं। फर्श पर कई प्लेटें भी टूटी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा भी प्लेट तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही शिल्पा ट्रोल हो गईं। VIDEO देखने के लिए सबसे नीचे की स्लाइड पर जाएं

इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर शिल्पा ने लिखा ये कैप्शन
शिल्पा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे फुल मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही आप वीडियो में देखेंगे की फर्श पर टूटी हुई खाने वाली प्लेट्स पड़ी हैं। वीडियो में शिल्पा को भी प्लेट्स तोड़ते हुए साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, "प्लेट तोड़ो और धोने से बचाओ... बहुत मजा किया। प्लेट तोड़ना और साथ में डांस करना एक मजेदार कॉन्सेप्ट है।"

ट्रोलर्स ने पैसे की बर्बादी बताया
इस तरह शिल्पा को प्लेट्स तोड़ते देख उनके फैन्स भड़क गए हैं और उन्होंने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्रोलर्स प्लेट्स तोड़ने वाले डांस को पैसे की बर्बादी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी का यह कितना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। बहुत ही निराश हूं। प्लेट तोड़ कर कौनसी नकारात्मकता जाएगी।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'जिनके पास पैसे हैं, उन्हें इसकी कद्र नहीं है और जिन्हें कद्र है, उनके पास है नहीं..' कई लोगों ने शिल्पा को सलाह दी कि इसे जरूरतमंदो को दिया जा सकता है।

'प्लेट तोड़ना' ग्रीक कल्चर का प्रसिद्ध रिवाज
आपको बता दें कि 'प्लेट तोड़ना' ग्रीक कल्चर का प्रसिद्ध रिवाज है. यहां किसी शुभ दिन या उत्सव के समय प्लेट तोड़ी जाती हैं। हालांकि ग्रीस में भी अब इस प्रथा को ज्यादा फॉलो नहीं किया जाता। माना जाता है कि इसकी शुरुआत तब हुई जब किसी की मौत के बाद भोजन रखा जाता था और सिरेमिक की प्लेट्स को खाने के बाद तोड़ दिया जाता था।

वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के प्रोफेशनल फंट की बात करें तो वह इन दिनों सोनी इंटरनेटमेंट पर आने वाले डांस शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3' में जज की भूमिका में नजर आईं थीं। खबरें है कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही बड़े पर्दे पर अपना कमबैक करने जा रही हैं। 13 साल अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेने के बाद अब शिल्पा सब्बीर खान की आगामी फिल्म ‘निकम्मा' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी आखिरी बार धर्मेन्द्र, बॉबी देओल, सन्नी देओल और कैटरीना के साथ फिल्म ‘अपने' में बड़े पर्दे पर नजर आई थी।
देखिए प्लेट तोड़ते डांस का VIDEO
वीडियो देखने के बाद आप अपनी प्रतिक्रिया नींचे दिए कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications