VIDEO: इस राज्य में शुरू हो गई बारिश, ठंडी बयार से दूर हुई गर्मी, बिजली गिरने की भी चेतावनी

भुवनेश्वर। देशभर को तपा रही गर्मी के बीच बारिश का दौर आखिरकार शुरू हो चुका है। बंगाल की खाड़ी से सटे राज्य ओडिशा में मेघ बरस रहे हैं। देर रात से ही यहां कटक-भुवनेश्वर जिलों समेत कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो रही है।

Recommended Video

    Rain Update: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत | वनइंडिया हिंदी
    Odisha Rains

    मौसम विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर स्थित केंद्र से एक वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि, बारिश के बीच बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। यहां अगले कुछ घंटों में कटक और भुवनेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी द्वारा बारिश का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बूंदें बरस रही हैं। रात को उत्तर भारत का मौसम भी अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहा।

    Odisha Rains

    मध्य अप्रैल के बाद अब फिर बरसे मेघ

    इससे पहले देश के बहुत से हिस्सों में 14 अप्रैल को बारिश हुई थी। उसके बाद भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की कि, 14 अप्रैल बारिश की रिलीज का दिन था। अब 2022 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा करने के लिए पर्याप्त रहेंगे। इस साल मानसून लंबी अवधि के औसत (एलपीए) में रहेंगे, जिससे 96 से 104% बारिश होने का अंदाजा है। एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल मानसूनी बारिश की स्थिति सामान्‍य रहेगी। हालांकि, प्रचंड गर्मी के असर को देखते हुए कुछ लोगों को लगता है कि पिछले साल की तुलना में बारिश कम हो सकती है।

    Odisha Rains

    "स्काईमेट वेदर" के एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल राजस्थान-गुजरात के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश कम रह सकती है, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+