शराब और अय्याशियों के लिए स्नेचिंग करती थी दिल्ली की ये लेडी डॉन, बरसा देती थी लात-घूंसे, देखिए VIDEO
नई दिल्ली, 16 जून। दिल्ली के सुल्तानपुरी में महिला के साथ मोबाइल लूटने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जो लुटेरी है वो दिल्ली की लेडी डॉन है और शराब पीने के लिए मोबाइल-चेन स्नेचिंग करती थी। वीडियो में उसे साफ देखा जा सकता है कि मोबाइल लूटने के लिए वो कैसे झपट्टा मारती है और कामयाब ना होने पर पीडि़त को मारती-पीटती है। महिला का नाम ज्योति है और वो मंगोलपुरी की रहने वाली है। आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली पुलिस को सुल्तानपुरी एरिया में एक लड़की से शिकायत मिली थी कि एक महिला ने जबरदस्ती उसका मोबाइल छीन लिया और वहां से फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस उस महिला तक पहुंचने में कामयाब रही, जो लूट की घटनाओं को अंजाम देती थी।

क्या दिख रहा है वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंक शर्ट वाली महिला फोन पर बात करते हुए कुछ सामान लेकर अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक महिला पीछे से आती है और फोन पर बात करने वाली महिला के साथ जबरदस्त मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लेती है। घटना के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई।
वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार
CCTV फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस सनसनीखेज लूट को अंजाम देने वाली महिला का नाम ज्योति है जो कि मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी महिला को लूट के मोबाइल के साथ और उन्हीं कपड़ों में गिरफ्तार किया जो कि लूट के समय उसने पहने हुए थे।

लेडी डॉन के लूट का तरीका
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की ये लेडी डॉन मोबाइल लूटने के लिए सरेआम लात-घूंसे बरसा देती थी। ये बेखौफ लड़की शिकार को लूटने से पहले अकेले ही पिटाई करती है। बीच गलियों में लूट की वारदात को अंजाम देती है। लेडी डॉन लूटने से पहले पिटाई करती है और इसके बाद घायल कर मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लूट लेती है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ज्योति ठाकुर नाम की लुटेरी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications