Video: वीडियो में IAF ने बताया कैसे विंग कमांडर अभिंनदन ने गिराया था पाकिस्‍तान का एफ-16

नई दिल्‍ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) जल्‍द ही मोबाइल आधारित एक वीडियो गेम लॉन्‍च करने जा रही है। इस वीडियो गेम में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान भी अपने मिग-21 के साथ नजर आएंगे। विंग कमांडर अभिनंदन ने 27 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी तक दाखिल हो गए पाकिस्‍तान एयरफोर्स के एफ-16 जेट को ढेर किया था। मिग-21 से एफ-16 को ढेर करके अभिनंदन पूरे देश के हीरो बन गए। हालांकि इस वीडियो में यूजर्स को बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की भी एक झलक देखने को मिलेगी।

31 जुलाई को रिलीज होगा गेम

आईएएफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो गेम का एक टीजर रिलीज किया है। वी‍डियो गेम 31 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। आईएएफ का कहना है कि यह सिंगल प्‍लेयर मोबाइल वीडियो गेम है जिसे एंड्रॉयड और आईओसी दोनों ही वर्जन के लिए तैयार किया गया है। आईएएफ ने लिखा है कि जल्‍द ही मल्‍टीप्‍लेयर वर्जन भी लॉन्‍च होगा। आईएएफ ने फैंस से इस गेम के जरिए एक रोमांचक अनुभव हासिल करने की भी बात कही है।

डेढ़ मिनट के टीजर में सारे एयरक्राफ्ट

डेढ़ मिनट के टीजर में सारे एयरक्राफ्ट

टीजर डेढ़ मिनट से कुछ ज्‍यादा समय का है और टीजर के सांतवें सेकेंड में विंग कमांडर अभिनंदन और उनका मिग-21 नजर आता है। टीजर में एयरफोर्स ने अपनी ऑपरेशनल केपेबिलिटीज को एयरक्राफ्ट और अलग-अलग ऑपरेशन के जरिए बताने की कोशिश की है। टीजर में मिग-21 से लेकर सुखोई, मिराज से लेकर एमआई-17 जैसे एयरक्राफ्ट हैं।

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की हल्‍की झलक

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की हल्‍की झलक

इस टीजर में एयरफोर्स ने दुश्‍मन को एक संदेश देने की कोशिश भी है। साथ ही बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की भी एक छोटी सी झलक दी गई है। इसके अलावा वीडियो गेम के टीजर के जरिए युवाओं से वायुसेना ज्वॉइन करने की भी अपील की है। विंग कमांडर अभिनंदन, ने पाकिस्‍तान के फाइटर जेट को क्रैश किया था।

अभिनंदन बन गए हीरो

अभिनंदन बन गए हीरो

अभिनंदन का जेट मिग-21 क्रैश हो गया और वह पाक की सीमा में गिर गए। पाक सेना ने उन्‍हें पकड़ लिया था। इससे पहले कि सेना उन्‍हें पकड़ती विंग कमांडर ने बहादुरी के साथ उसका सामना किया। वह इतनी बहादुरी से लड़े कि देश का कोई भी राज दुश्‍मन के हाथ नहीं लग सका। एक मार्च को करीब 60 घंटे तक दुश्‍मन की कैद में रहने के बाद अभिंनदन देश वापस लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+