Chakka Jam: लुधियाना में झंडे पर दिखी भिंडरावाले जैसे शख्स की तस्वीर, लग रहे थे नारे, देखें VIDEO
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में आज (6 फरवरी) देशभर में किसानों ने चक्का जाम किया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसानों ने चक्का किया उसके बाद किसानों ने एक साथ वाहनों का हॉर्न बजाकर चक्का समाप्त किया। इस दौरान पंजाब के लुधियाना शहर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। यहां पर हो रहे किसानों के चक्का जाम के दौरान एक ट्रैक्टर में लगे झंडे में भिंडरावाले जैसे शख्स की तस्वीर दिखी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब रहे?

वीडियो वायरल होने के बाद से पंजाब का माहौल गरमा गया है। वीडियो में जहां एख तरफ लोग गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं कुछ लोगों नारे भी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक न्यूज एजेंसी ANI ने शनिवार को लुधियाना में किसानों के चक्का जाम का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक ट्रैक्टर पर झंडा लगा है, जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसे शख्स की तस्वीर नजर आ रही है। आपको बता दें कि जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया भिंडरावाले सिखों के धार्मिक समूह दमदमी टकसाल का प्रमुख था।
भिंडरावाला ने सिखों के लिए अलग देश की मांग की थी, और ऐसी मांग करने वालों का वो प्रमुख बताया जाता है। इतना ही नहीं खालिस्तानी अलगाववादी उसे अपना आदर्श मानते हैं। पिछले दिनों सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में उसके पोस्टर देखे गए थे। विदेशों में खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शनों में भी उसका पोस्टर दिखता रहा है। गौरतलब है कि कृषि बिल को लेकर किसान दो महिने से अधिक समय से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। किसान तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। नए कृषि कानूनों के मसले पर सरकार और किसान संगठनों के बीच कई राउंड की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कृषि कानूनों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications