साइकिल चलाते नजर आए राकेश टिकैत, बोले- मोदीजी अब तो सड़कें भी अपना घर लगने लगी हैं VIDEO
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता व किसानों के नेता राकेश टिकैत साइकिल चलाते देखे गए। साइकिल ड्राइव करते एक फोटो उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की गई। जिसके कैप्शन में टिकैत ने लिखा, "मोदीजी! अब तो सड़कें घर लगने लगी हैं और दिनचर्या भी उसी तरह हो गई है। हमें महीनों हो गए। मगर, थकने वाले नहीं हैं।"
टिकैत ने यह भी लिखा कि, मोदीजी किसानों के प्रति नफरत छोड़कर अब किसानों को उनका हक दो।

साइकिल और ट्रैक्टर ड्राइव करते दिखे टिकैत
आज राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर भी नजर आए। उनका कहना है कि, महीने में दो बार किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं। इससे पहले टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि, दिल्ली के लिए 4 लाख ट्रैक्टर तैयार हैं और 25 लाख किसान भी यहीं हैं। सरकार, समझ ले.. हमारी घर वापसी तभी होगी,जब कृषि कानून वाले बिल की वापसी होगी।
उन्होंने सरकार को धिक्कारते हुए कहा, "पिछले 7 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है, क्या सरकार को शर्म नहीं आती? किसान यहां सड़कों पर बैठे हैं.. क्या घर हैं यहां हमारे?"
Recommended Video

"26 तारीख हर महीने आती है"
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि, यह आंदोलन चलता रहेगा। सरकार, ध्यान रखे कि अब कानून वापसी पर ही किसानों की घर वापसी होगी। मैं कहता हूं कि, चार लाख ट्रैक्टर भी यहीं हैं, 25 लाख किसान भी यही हैं और 26 तारीख भी हर महीने आती है।

देशभर में सौंपे जाएंगे ज्ञापन: भाकियू
वहीं, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की ओर से कहा गया है कि, आज देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर बीकेयू की युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि, हम आज देश भर के राज्यपालों (नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए) को ज्ञापन सौंपेंगे। हालांकि, इस दौरान संयम पूरा बरतेंगे और आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा।














Click it and Unblock the Notifications