ब्वॉयफ्रेंड संग अश्लील अवस्था में देखा पत्नी को! और फिर?
पटना। जनवरी की बात है, जब एक दिन राजेश घर जल्दी हा गया। घर में घुसते ही वो सीधे बेडरूम में गया, जहां उसने अपनी पत्नी रेशम कुमारी को अविनाश नाम के युवक के साथ रजाई में देखा। वो स्तब्ध रह गया। राजेश और अविनाश के बीच छिटपुट झड़प हुई और पति-पत्नी के बीच अनबन और फिर सब कुछ शांत हो गया। सब कुछ सामान्य सा हो गया, लेकिन 26 जनवरी को जब राजेश घर से निकला तो घर नहीं लौटा। उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।
पढ़ें- पेशेंट बनकर क्लीनिंक आयी डॉक्टर की गर्लफ्रेंड, और फिर?

गणतंत्र दिवस के दिन हुई इस हत्या की जांच के लिये पुलिस ने एक टीम गठित की और छानबीन में पता चला कि हत्या के पीछे रेशम कुमारी है। पुलिस ने रेशम और अविनाश को धर दबोचा, जिसके बाद रेशम ने अपने गुनाह की कहानी बयां की।
उसने पुलिस को बताया उसका अविनाश कुमार के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान पर चढ़ा तथा दोनों हमबिस्तर भी होने लगे। मृतक राजेश कुमार अपने परिवार का जीवन यापन बिजली का दुकान चला कर किया करता था। जिस दिन से राजेश ने दोनों को अश्लील अवस्था में देख लिया, उसी दिन से रेशम ने राजेश को अपने रास्ते से हटाने की सोच ली।
पढ़ें- वास्तु दोष भी है अवैध संबंधों का कारण!
रेशम ने सनी नाम के युवक से संपर्क किया। 26 जनवरी को राजेश अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाये अविनाश और सनी ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद वही रेशम पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने पहुंची, ताकि पुलिस को शक नहीं हो। उस वक्त अविनाश भी वहीं था। एसएसपी मन्नू महराज की मानें तो रेशम और अविनाश ही नहीं इस कांड में दो और लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications