VIDEO: वाह रे केजरीवाल! स्‍वर्ण मंदिर में साफ बर्तनों को ही साफ कर किया 'पश्चाताप', विवाद

अमृतसर। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार तड़के (3 बजे) अमृतसर में बाबा साहिब के दरबार में आकर अनजाने में हुई गलती पर प्रायश्चित किया और माफी मांगी। केजरीवाल से स्‍वर्ण मंदिर में डेढ घंटा बिताया और इस दौरान उन्‍होंने कारसेवा भी किया। उन्होंने 30 मिनट तक लंगर हॉल में बर्तन धोए। केजरीवाल के साथ पार्टी के प्रवक्‍ता आशीष खेतान भी मौजूद थे।

VIDEO: Arvind Kejriwal washes utensils at Golden Temple

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुताबिक आशीष खेतान ने अनजाने में पार्टी के यूथ मैनिफेस्टो की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से कर दी थी। गुरुग्रंथ साहिब को लेकर खेतान के बयान से सिख समुदाय ने नाराज जताई, जिसके लिए वो पहले ही माफी मांग चुके हैं। लेकिन ऐसा कैसा हो सकता है कि केजरीवाल कुछ करें और विवाद ना हो। तो यहां भी केजरीवाल के साथ एक नया विवाद जुड़ गया।

जानकारी के मुताबिक सेवा देने के लिए केजरीवाल ने जिन बर्तनों को साफ किया असल में वो पहले से ही साफ बर्तन थे। साफ शब्‍दों में कहें तो साफ बर्तन को ही साफ करके केजरीवाल भूल की माफी के लिए अपनी सेवा दे रहे थे।

दिखाए गए काले झंडे

रविवार को केजरीवाल जब अमृतसर पहुंचे तो उन्हें कई जगह हिंदू संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। कहीं उनके खिलाफ नारे लगे तो कहीं लोगों ने काले झंडे दिखाए गए। आपको बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+