VIDEO: मंच पर प्रस्तुति देते-देते एक और की गई जान

नई दिल्ली, 08 सितंबर: जम्मू में गणेश उत्सव के एक कार्यक्रम में नाचते हुए एक डांस कलाकर की स्टेज पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कालाकार स्टेज पर डांस करते करते गिर जाता है और देखते ही देखते उसकी सांसें थम जाती हैं। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बहुत देर हो जाती है। बता दें, देश में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही के दिनों में ऐसे मामलों में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जब डांस करते-करते शख्स की मौत हो गई हो।

डांस करते-करते स्टेज पर गिरा कलाकार, तोड़ा दम

डांस करते-करते स्टेज पर गिरा कलाकार, तोड़ा दम

वीडियो जम्मू के बिश्नाह इलाके का बताया जा रहा है। यहां गणेश उत्सव के लिए पंडाल सजाया गया था। बताया जा रहा है कि 20 साल का योगेश गुप्ता कार्यक्रम लड़की बनकर स्टेज पर डांस कर रहा था। दर्शकों की तालियों के बीच डांस करते करते योगेश अचानक गिर पड़ता और तड़पता रहता है। तभी मंच पर मौजूद शिव की पोशाक में एक कालाकार उसे देखते पहुंचता। जब तक कोई कुछ समझ पाता, योगेश स्टेज पर ही दम तोड़ देता है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी सामने आ चुके हैं लाइव मौत के ऐसे वीडियो

पहले भी सामने आ चुके हैं लाइव मौत के ऐसे वीडियो

डांस करते-करते मौत होने के इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल के दिनों में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों यूपी के मैनपुरी से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें हनुमान बना एक कालाकार भक्ति में लीन होकर डांस कर रहा था, तभी वह अचानक गिर जाता है और उसके प्राण निकल जाते हैं। हालांकि, काफी देर तक लोग यही समझते रहे कि वह एक्टिंग कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बर्थडे पार्टी में डांस करते करते निकल गई थी शख्स की जान

बर्थडे पार्टी में डांस करते करते निकल गई थी शख्स की जान

ऐसी ही घटना यूपी के बरेली में भी देखने को मिली थी। एक शख्स बर्थडे पार्टी में डांस करते हुए गिर जाता है। मौके पर मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए लगा कि युवक एक्टिंग कर रहा है, लेकिन जब वह थोड़ी देर तक नहीं उठा तो लोग पास पहुंचे। उसे बेहोश देखकर लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला बारादरी थाना क्षेत्र के जैस ग्रैंड होटल का था। वीडियो वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+