लीक हुआ AAP नेताओं का VIDEO, पंजाब में जीत से पहले ही मना रहे थे जश्न
वीडियो के अनुसार संजय सिंह साथी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ गाना गा रहे हैं। वे सांसद भगवंत मान से फोन पर बात भी कर रहे हैं।
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें उसके नेता चुनाव नतीजे आने से पहले ही पंजाब में जीत का जश्न मना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी की खासा किरकिरी हो रही है। मीडिया के खबरों की माने तो यह वीडियो 11 मार्च को सुबह के समय लीक हुआ है। इस वीडियो को तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर अपलोड किया है और इसे डेढ़ हज़ार से ज़्यादा रिट्वीट मिल चुके हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि AAP के पंजाब प्रभारी संजय सिंह बाकी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 100 सीटें मिलने का दावा करते हुए जश्न मना रहे हैं। वीडियो की सत्यता को आप ने स्वीकारा है। संजय सिंह ने हालांकि कहा कि यह वीडियो 4 फरवरी को चुनाव संपन्न होने के बाद का है। वीडियो के अनुसार संजय सिंह साथी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ गाना गा रहे हैं। वे सांसद भगवंत मान से फोन पर बात भी कर रहे हैं। जरूर देखें VIDEO: ड्रेस चेंज करते राखी सावंत का MMS वायरल, मचा हड़कंप
भगवंत मान फोन पर जीत का दावा करते हुए जमकर मिमिक्री कर रहे हैं। संजय सिंह भगवंत मान को जीत की बधाई भी दे रहे हैं। भगवंत मान से वे पूछते हैं कि क्या आप अगले सीएम होंगे? इस पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते हैं। संजय सिंह यह भी कहते हैं कि जलालाबाद सीट से मान 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं। इस पर दूसरी ओर से मान कहते हैं कि नतीजे आने के बाद वे सीएम की कुर्सी के लिए दावेदारी करेंगे।
आपको बता दें कि 2017 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में आप पंजाब में अपनी ही उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। पार्टी यहां केवल 22 सीटों पर ही सिमट गई। जबकि अकाली-बीजेपी गठबंधन को 18 सीटों से संतोष करना पड़ा, वहीं कांग्रेस 77 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देखें वो वीडियो












Click it and Unblock the Notifications