Video: बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के काफिले पर कांग्रेसियों ने फेंके अंडे-टमाटर
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के तेज-तर्रार नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के साथ आज कानपुर में एक अप्रत्याशित घटना घटी। उनके काफिले पर कुछ कांग्रेस नेताओं ने कूड़ा, अंडे, टमाटर फेंके और काले झंडे दिखाये।
स्वामी के साथ यह सब कानपुर के नरवना चौक पर तब हुआ जब वो वैश्विक आंतकवाद पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करने एसडी कॉलेज की ओर जा रहे थे। हालांकि स्वामी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मामला सुबह 11 बजे का है। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें कुछ कांग्रेसी नेताओं को चोट भी लगी है।
स्वामी पर कांग्रेसियों का अटैक, बीजेपी ने बताया बौखलाहट
इस घटना के बाद कांग्रेसियों ने अपने बयान में रहा कि स्वामी कुछ राजनैतिक लाभ और कारण की वजह से जबरदस्ती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं इसलिए हम लोगों ने उनका विरोध किया और पुलिस वाले भी बीजेपी से मिले हुए हैं जबकि बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने इस घटना का कारण कांग्रेस की बौखलाहट बताया।













Click it and Unblock the Notifications