Video: Lockdown में जब पुलिस पहुंची रिटायर्ड कर्नल के घर, बर्थडे केक देख आंखों में आए आंसू

पंचकुला। पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। हर तरह की गतिविधि पर ब्रेक लगा हुआ है और सब-कुछ बंद है। इन सबके बीच ही पंचकुला से एक ऐसा वीडियो आया है जो सबका दिल जीत रहा है। पंचकुला पुलिस ने सेना से रिटायर एक कर्नल को उनके बर्थडे पर सरप्राइज किया और उनके घर पर केक लेकर पहुंच गई। लॉकडाउन के समय बर्थडे सेलिब्रेशन पर भी रोक लग गई है। कर्नल सीनियर सिटीजन हैं और अकेले रहते है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी ही तरह से रिएक्‍शन दे रहे हैं।

 खास हुआ कर्नल करन का बर्थडे

खास हुआ कर्नल करन का बर्थडे

कोरोना वायरस महामारी बुजुर्गों के लिए काफी घातक हो सकती है। सीनियर सिटीजंस से अपील की जा रही है कि वे अपना खास ध्‍यान रखें। पंचकुला में रहने वाले कर्नल (रिटायर्ड) करन पुरी के लिए लॉकडाउन में हुआ बर्थडे काफी खास हो गया और पुलिस ने इसे और स्‍पेशल बना दिया। पंचकुला के पुलिस ऑफिसर पंकज नयन ने इस वीडियो को सबसे पहले शेयर किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस फोर्स कर्नल करन पुरी के घर के बाहर से उन्‍हें आवाज लगाती है।

'हम भी आपकी फैमिली हैं सर'

कर्नल पुरी थोड़ा सा कनफ्यूज हो जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं कि पुलिस उनके गेट पर क्‍यों आई है। वह अपना परिचय देते हैं और तभी पुलिस उनके लिए बर्थडे सॉन्‍ग गाती है। हैप्‍पी बर्थडे सुनकर कर्नल पुरी काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह कुछ सेकेंड्स के लिए किनारे जाते हैं और फिर रूमाल से आंसू पोंछने लगते हैं। इस दौरान पुलिस को कहते हुए सुना जा सकता है, 'हम भी आपकी फैमिली हैं सर।' इसके बाद वह केक काटते हैं और पुलिस उनके लिए बर्थडे कैप भी लेकर आई।

मास्‍क, ग्‍लव्‍स और सोशल डिस्‍टेंसिंग

पुलिस टीम ने मास्‍क और ग्‍लव्‍स पहने थे और वह कोविड-19 के दौरान जरूरी सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन कर रहे थे। पूरी टीम ने उनके लिए हैप्‍पी बर्थडे गाया। पंचकुला महिला पुलिस स्‍टेशन को कर्नल पुरी के फैमिली फ्रेंड की तरफ से मैसेज मिला था। इस मैसेज में उनके बर्थडे की बात कही गई थी और ऑफिसर्स ने कर्नल पुरी के लिए इस बर्थडे को एक यादगार बर्थडे बना दिया। आईपीएस पंकज नयन की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कर्नल पुरी को जन्‍मदिन की बधाई दी।

पहले भी आए ऐसे वीडियो

पहले भी आए ऐसे वीडियो

आईपीएस पंकज नयन के लिखा, 'पुलिस के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत हमेशा काफी इमोशनल होती है-चाहे वह गुस्‍से वाली हो, चिंता या फिर हमारा शुक्रिया अदा करने के लिए हो। लेकिन मैंने आज तक इतना इमोशनल पल नहीं देखा। देखिए कैसे पंचकुला पुलिस ने इस सीनियर सिटीजन जो अकेले रहते हैं, उनका बर्थडे हमेशा के लिए बेस्‍ट बना दिया।' कुछ दिनों पहले दिल्‍ली के फतेहपुरी बेरी से इसी तरह का वीडियो आया था जिसमें मजदूर की एक चार साल की बेटी के लिए पुलिस लॉकडाउन में केक लेकर पहुंचती है। पंजाब से भी इसी तरह का वीडियो आया था जिसमें एक छोटे बच्‍चे के लिए केक लेकर पुलिस आती है और फिर साथ में मिलकर 'हैप्‍पी बर्थडे' गाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+