15 अगस्त को लाल किले पर नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले होगा कुछ स्पेशल

पहले कभी नहीं हुआ
जानकारों ने बताया कि इस तरह से पहले कभी नहीं हुआ। यानी कि पहले के किसी भी प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले उनका प्रोफाइल नहीं दिखाया गया है। इसे दूरदर्शन उस वक्त दिखाएगा जब मोदी लाल किले पर सलामी गारद का निरीक्षण कर रहे होंगे।
दूरदर्शन के सूत्रों ने बताया कि वैसे पहले भी प्रधानमंत्रियों के प्रोफाइल टीवी पर दिखाए जाते रहे हैं, पर उनकी लाल किले से संबोधन से पहले कभी प्रोफाइल नहीं दिखाया गया। दूरदर्शन के सभी 15 क्षेत्रिय चैनल 15 अगस्त को मोदी के भाषण से पहले वंदे मातरम के गान के बाद राष्ट्र भक्ति के गीत भी दिखाएगा। इससे पहले कभी इस तरह से स्वाधीनता दिवस की दूरदर्शन ने कवरेज नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications