वीडियो: हाथों में तिरंगा लिए जम्‍मू कश्‍मीर के बच्‍चों ने गाया, हिन्‍दुस्‍तान है हमारा वतन

श्रीनगर। देश में जहां एक तरफ चुनावी माहौल के बीच कश्‍मीर पर बहस जारी है, तो वहीं एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो दिल को छू लेने वाला है। वीडियो को इंडियन आर्मी की नॉर्दन कमांड ने अपने पेज पर शेयर किया है। जम्‍मू कश्‍मीर में लागू धारा 370 और 35ए को लेकर घमासान जारी है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती के अलावा नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्‍दुल्‍ला ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर राज्‍य ये यह धारा हटाई गई तो फिर भारत के साथ रिश्‍ता खत्‍म हो जाएगा। ऐसे में कश्‍मीरी बच्‍चों का यह वीडियो कहीं न कहीं इन नेताओं को एक सबक की तरह है।

हिन्‍दुस्‍तान है हमारा वतन

यह वीडियो कश्‍मीर में किस जगह का है, यह साफ नहीं है लेकिन इस वीडियो में कुछ बच्चियां हाथ में तिरंगा लिए गा रही हैं, 'हिन्‍दुस्‍तान है हमारा वतन। मोहब्‍बत भी आंखों का तारा वतन, हमारा वतन, दिल से प्‍यार वतन, हिन्‍दुस्‍तान है हमारा वतन।' इन बच्चियों ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है और वीडियो को पहली नजर में देखकर लगता है कि यह किसी प्राइमरी स्‍कूल का है। वीडियो काफी हद तक दिल और दिमाग को सुकून देने वाला है।

 पहले भी आए कई वीडियो

पहले भी आए कई वीडियो

नॉर्दन कमांड ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है बच्‍चे इस गीत के जरिए देश के लिए अपने प्‍यार को प्रदर्शित कर रहे हैं। वीडियो को आधे घंटे पहले नॉर्दन कमांड ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। कश्‍मीर से पहले भी इस तरह के वीडियोज आए हैं जिनमें बच्‍चों ने देश के लिए अपनी मोहब्‍बत का इजहार किया है।

इरफान बने मिसाल

इरफान बने मिसाल

जो लोग कश्‍मीर के लोगों की सोच पर शक करते हैं, उन लोगों के लिए पिछले दिनों इरफान रमजान शेख एक मिसाल बने थे। इरफान रमजान पहले कश्‍मीर हैं जिन्‍हें सर्वोच्‍च सैन्‍य पुरस्‍कार शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया है। इरफान ने अकेले दम पर आतंकियों का सामना किया था और वह पूरी तरह से निहत्थे थे। इरफान की उम्र 16 वर्ष है और इरफान ने पुरस्‍कार हासिल करने के बाद कहा था कि आईपीएस ऑफिसर बनकर उन्‍हें देश की सेवा करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+