Video: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास गोलीबारी की। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। इसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गया।

 WATCH: Jammu and Kashmir 3 terrorists killed in encounter between security forces & terrorists in Awantipora today.

वहीं आतंकियों ने कश्मीर के अवंतीपोरा में भी हमला कर दिया, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना को इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं।

सेना के मुताबिक सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। वहीं सेना ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि सेना ने पीओके में आतंकियों के कैंप को निशाना बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+