आपने सुनी ड्राइविंग पर इनकी स्पीच? दिल को छू लेंगे शब्द, जरूर देखें, हर कोई कर रहा तारीफ
A video of Indra Choudhary Gathala, the District President of Sangliya, Sikar in Rajasthan has gone viral.
सीकर। नई पीढ़ी में ड्राइविंग का शौक आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। न सिर्फ लड़के, बल्कि लड़कियां भी दुपहिया-चौपहिया वाहन दौड़ाना अपनी शान समझती हैं। उनकी ये आदत भी एक बड़ी वजह होती है- हमारे आस-पास होने वाली हादसों की। आए रोज देश के विभिन्न हिस्सों से बेकाबू वाहनों के हादसे की खबरें आती रहती हैं। कई जिंदगियां तबाह हो जाती हैं। ऐसे में जरूरत होती है- यातायात की जागरुकता (ड्राइविंग-अवेयरनेस) की।

दिल को छू लेगी यह स्पीच
ड्राइविंग-अवेयरनेस को लेकर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला युवाओं को संबोधित करते नजर आ रही है। ड्राइविंग के मुद्दे पर उसकी आवाज दिल को झकझोरने लायक है। वह जो कुछ कहते दिख रही है, उसे सोचकर युवा संभल सकते हैं। मां-बाप भी अपने बच्चों को समझा सकते हैं।

'तो कभी अनलिमिटेड ड्राइविंग न करें'
यह वीडियो इंद्रा चौधरी गठाला का है। इंद्रा राजस्थान के सीकर की रहने वाली हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी हैं। सीकर में वह भाजपा की जिलाध्यक्ष हैं। पूर्व में वह कंज्यूमर कोर्ट के एडवोकेट का काम कर चुकी हैं। अब समाज से जुड़ी समस्याओं पर खासा सक्रिय रहती हैं।

भाजपा की जिलाध्यक्ष हैं इंद्रा गठाला
इस वीडियो में इंद्रा चौधरी युवाओं के जीवन की अहमियत बता रही हैं और उन्हें बता रही हैं कि तेज स्पीड में वाहन नहीं दौड़ाने चाहिए। उनके कहे गए शब्दों को आप सुनें। कई आईएएस आॅफिसर और वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

वायरल हो गए हैं यह वीडियो
यह स्पीच उन्होंने सितंबर 2021 में सांगलिया (सीकर) में स्थित वीर तेजा मंदिर की भजन संध्या पर दी थी। कुछ दिनों बाद उसके वीडियो वायरल होने लगे। अब फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इंद्रा की स्पीच की क्लिप देखी जा सकती हैं।

यूट्यूब पर भी उनका चैनल
इंद्रा चौधरी यूट्यूब पर भी हैं। यदि आप उनके कुछ और वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं। ड्राइविंग को लेकर उनकी पूरी स्पीच यहां सुनिए:












Click it and Unblock the Notifications