Video: PoK के रास्ते घुसपैठ की कोशिशें करती पाकिस्तान की बैट टीम, सेना ने ग्रेनेड लॉन्चर से दिया जवाब
Recommended Video
श्रीनगर। इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की घुसपैठ का एक और प्रयास विफल किया है। सेना ने पहली बार इस घटना की एक वीडियो फुटेज भी रिलीज की है। घटना 12 और 13 सितंबर की है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे भारतीय जवान पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो और आतंकियों पर ग्रेनेड लॉन्चर्स से हमले कर उन्हें एलओसी के पीछे धकेल रहे हैं। पांच अगस्त को जब से भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है तब से ही लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। न केवल इंडियन आर्मी की फॉरवर्ड पोस्ट्स बल्कि पाकिस्तान की सेना लगातार रिहायशी इलाकों पर फायरिंग कर रही। स्कूलों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
12-13 सितंबर की घटना
सेना सूत्रों की ओर से बताया गया है कि 12 से 13 सितंबर की घटना है। पाकिस्तान की बैट टीम ने पीओके के हाजीपीर सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। पाकिस्तान इस बार से लगातार इनकार करता आ रहा है कि वह आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए नहीं भेज रहा है लेकिन अगस्त माह में ही सेना ने पाक की ऐसी 15 कोशिशों को असफल किया था जिसमें आतंकियों को घुसपैठ की कोशिशें कराई गई थीं। पांच अगस्त को जब से भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है तब से ही पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है।

क्या है बैट
बैट, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से तैनात एक टीम है। इसका जिक्र पहली बार साल 2013 में हुआ जब छह जनवरी को पुंछ में इंडियन आर्मी के जवान हेमराज का सिर काट कर पाक आतंकी अपने साथ ले गए। इसके साथ ही बॉर्डर एक्शन टीम या बैट टीम भी पहली बार खबरों में आ गई। इसके बाद माछिल में पहले 28 अक्टूबर 2016 और फिर 22 नवंबर 2016 को बैट टीम ने दो भारतीय जवानों के सिर कलम कर दिए थे। पिछले वर्ष और इस वर्ष भी सेना की ओर से इस तरह के कई प्रयासों को नाकाम किया गया है।

पाकिस्तान की सेना करती है मदद
बैट को पाक सेना की ओर से एलओसी पर मदद मिलती है और हर पल एलओसी पर यह टीम पेट्रोलिंग करती है।बैट दरअसल स्पेशल फोर्सेज और पाकिस्तान के कुछ उच्च स्तर पर प्रशिक्षण हासिल किए हुए आतंकी शामिल होते हैं। इन्हें एलओसी पर एक से किलोमीटर के दायरे में पेट्रोलिंग के लिए लगाया जाता है। पाकिस्तान में एसएसजी यानी स्पेशल सर्विस ग्रुप की ओर से बैट को तैयार किया जाता है। इसका पहला का एलओसी छह जनवरी 2013 जैसे काम को अंजाम देना है।

पहले से रहती है तैयार
पुंछ या माछिल जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए टीम पहले से तैयारी करके रखती है। इसके साथ ही पाक सेना को इस बात का भरोसा दिलाता है कि वह हर हाल में सफलता हासिल करके रहेगी। पाकिस्तान की एक टीम लगातार इस बात का पता लगाती रहती है कि एलओसी पर इंडियन आर्मी की कौन सी यूनिट पेट्रोलिंग कर रही है। इस वजह से एलओसी पर खतरा पहले के मुकाबले और बढ़ गया है। जनवरी 2013 में जब हेमराज का सिर काटा गया तो उस समय इस बात का पता लग गया था कि बैट टीम इसमें शामिल थी क्योंकि उनका कवर हट गया था। वर्तमान समय में मीडिया की सक्रियता की वजह से बैट की रेड्स अब कोई सीक्रेट नहीं रह गई हैं। बैट की टीम को जान-बूझकर एलओसी पर तैनात किया गया है।
-
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications