तनाव और हिंसा के बीच कश्मीरी युवकों ने मिलकर बचाई सेना के जवान की जान, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। कश्मीर में तनाव जारी है। सुरक्षाबलों और प्रदर्शकारियों के बीच लगातार संघर्ष चल रहे हैं। इस तनाव के माहौल में जहां सेना और कश्मीरी आमने-सामने है, वहीं शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कश्मीरियों ने मिलकर सेना के एक जवान की जान बचाई है। कश्मीरी युवकों ने ट्रक में फंसे जवान की जान बचाई। ताकतवर देश बनने के लिए सेना का सामर्थ्यवान होना जरुरी: मोदी

दरअसल श्रीनगर के लसजन एरिया में बाईपास के पास सेना का एक वाहन दर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक जवान ट्रक के भीतर बुरी तरह से फंस गया था। सेना की बाकी जवान साथी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
जिसके बाद वहां मौजूद कश्मीरी युवकों ने सेना के उस जवान की जान बचाई। कश्मीरी युवाओं ने मिलकर सेना के दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ ट्रक खड़ा किया और उसमें से घायल सैनिक को बाहर निकाला। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
#WATCH Locals rescue army jawans in Lasjan area after army truck met with an accident near Srinagar highway (J&K) (Source: Amateur video) pic.twitter.com/vZ5lpDsadR
— ANI (@ANI_news) October 9, 2016












Click it and Unblock the Notifications