सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद ट्विंकल ने की अरनब की खिंचाई, कहा, 'अगली बार ऐसे नाचना'

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी 'ग्रिम रीपर' की तरह डांस कर रही है, साथ ही उसके हाथ में एक गंडासा भी है।

मुंबई। एक बार फिर से अभिनेत्री से इंटीरियर डिजाइनर बनीं ट्विंकल खन्ना अपने एक सोशल पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। ज्वलंत मुंद्दों पर कई बार बेहद बिंदास ढंग से जवाब देने वाली ट्विकंल खन्ना ने इस बार टाइम्स नाऊ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी पर निशाना साधा है।

दरअसल मामला ये है कि अरनब 'रिपब्लिक टीवी' नाम से अपना एक नया वेंचर लेकर आ रहे हैं। इसके प्रमोशन के लिए उन्होंने मुख्य रूप से सीएम केजरीवाल और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को पत्र लिखे थे जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया

इसी बात पर चुटकी लेते हुए ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी 'ग्रिम रीपर' की तरह डांस कर रही है, साथ ही उसके हाथ में एक गंडासा भी है. उसने माक्स लगाया हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'पत्र लिखने की बजाय अरनब को अगले वीडियो में ऐसे डांस मूव्स दिखाने चाहिए।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा

गौरतलब है कि इससे पहले ट्विंकल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। ट्विंकल ने आज तक न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में कहा था कि सीएम योगी को एक आसन करना चाहिए जिससे कि उनके पेट की गैस रिलीज हो, अगर ऐसा होता है तो यह सिस्टम के लिए काफी अच्छा है, जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+