INS विक्रमादित्य पर सवार हुईं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, MiG-29K में हुईं सवार, देखें Video
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अपने दो दिवसीय दौरे पर गोवा नेवल एरिया पहुंचीं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा किया। वो आईएनएस पर सवार हुईं और आईएनएस विक्रमादित्य की हवा / हेली के साथ-साथ अंडर वाटर क्षमता की जायदा लिया। उनके साथ नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न कमांड वाइस एडमिरल गिरीश लुथरा भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि गोवा नेवल एरिया का निरिक्षण करने पहुंची रक्षामंत्री यहां नौसेना की ड्रेस में नजर आईं। इस दौरे के दौरान वो नौसेना की विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी ।

उन्होंने आईएनएस का दौरा किया, इसके साथ ही उन्होंने मिसाइल फायरिंग, वॉरशिप पनडुब्बी और एयरक्राफ्ट अभ्यास के साथ-साथ विमान वाहक से उड़ान भरने जैसे अभ्यासों का भी दौरा कर नौसेना की सामुद्रिक गतिविधियों को जाना और उसकी जानकारी ली।इस दौरान रक्षा मंत्री ने कई नौसेना के जहाजों पर जाकर नौसेना संचालन की जानकारी ली।
आईएनएस विक्रमादित्य के निरिक्षण के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएनएस विक्रमादित्य से मिग -29 के विमान की रात के समय को टेकऑफ का भी जायदा लिया।












Click it and Unblock the Notifications