ढाई महीने तक US से इलाज कराकर स्वदेश लौटे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर
मुंबई। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका से इलाज कराकर स्वदेश लौट चुके हैं। गुरुवार दोपहर वो मुंबई पहुंचे, फिर दो घंटे के बाद वो गोवा पहुंचे है। करीब ढाई महीने तक अमेरिका में उनका इलाज चला है, जिसके बाद वो स्वदेश लौटे हैं।

लगातार तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें एक बार फिर से चिकित्सा जांच के लिए 5 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अमेरिका में इलाज करवाने की सलाह दी। 7 मार्च को पर्रिकर अमेरिका के लिए रवाना हुए थे और अब लगभग ढाई महीने तक इलाज करवाने के बाद वापस गोवा लौट गए है।












Click it and Unblock the Notifications