Video: जब झल्लाकर बोले सैफ अली खान, शीशे ऊपर कर ले वरना पड़ेगी
नई दिल्ली। 19 साल पुराने काले हिरण मामले में कल जोधपुर की अदालत अपना फैसला सुनाएगी। केस के आरोपी सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, नीलम सभी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है। कोर्ट के फैसले को लेकर सैफ अली खान काफी परेशान दिखे। उनकी परेशान उनके चेहरे पर साफ-साफ झलक रही थी। जोधपुर एयरपोर्ट पर निकलते वक्त जब पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो सैफ अपने ड्राइवर पर चिल्लाते हुए स्पॉट हुए। सैफ ने अपने ड्राइवर को फटकार लगाई।

कोर्ट के फैसले ने परेशान सैफ अली खान अपने ड्राइवर को फटकारते हुए कहा कि शीशा ऊपर कर लें वरना पड़ेगी। सैफ फैसले को लेकर बेहद टेंशन में दिखे। उन्होंने मीडिया से बात तक नहीं की। वहीं तब्बू ने भी इस मौके पर कुळ भी बोलने से इंकार कर दिया। कोर्ट के फैसले से पहले सलमान खान को छोड़कर बाकी के सभी आरोपी जोधपुर पहुंच चुके हैं।
आपको बता दें कि साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान ने दो काले हिरणों का शिकार किया था। तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे पर शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इसके बाद सलमान कई बार कोर्ट में पेश हुए। जोधपुर ग्रामीण में मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कल इस मामले पर अहम फैसला जाएगा और देखना होगा कि सलमान को जेल मिलती है कि बेल।












Click it and Unblock the Notifications