VIDEO: शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह को 6 साल के बेटे कबीर ने फौजी ड्रेस पहनकर किया आखिरी सैल्‍यूट

अनंतनाग आतंकी हमले में Shaheed Colonel Manpreet Singh पंचकुला के रहने वाले थे। बेटे ने सैल्‍यूट करके अंतिम विदाई दी। हमले में उनके साथ Major Ashish Dhonak और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के DSP Humayun Bhatt भी शहीद हुए थे।

Shaheed Colonel Manpreet Singh: जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में 12 सितंबर 2023 को आतंकवादियों से लड़ते शहीद हुए भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह का शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला में अंतिम संस्‍कार किया गया। (वीडियो नीचे)

सुबह करीब दस बजे शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की पार्थिव देह पंजाब के मोहाली से उनके पैतृक गांव भरऊजान पहुंची। शहीद को अंतिम विदाई देने और उनकी एक झलक पाने को जनसैलाब उमड़ा। उनकी शव यात्रा में लोगों ने मनप्रीत सिंह जिंदाबाद के नारों से आसमां गूंजा दिया।

terrorist attack 2023

शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह को छह साल के बेटे कबीर ने फौजी की ड्रेस में पिता की पार्थिव देह को सैल्‍यूट किया। यह देख वहां मौजूद कोई शख्‍स आंसू नहीं रोक पाया। कर्नल की पत्‍नी जगमीत ग्रेवाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ढाई साल की बेटी का नाम वाणी है।

पिता व दादा भी रहे फौज में

फौजी परिवार के बहादुर बेटे थे मनप्रीत बता दें कि मनप्रीत अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी से थे, जिन्‍होंने भारतीय सेना ज्‍वाइन की। इनसे पहले पिता लखबीर सिंह और और दादा शीतल सिंह भी फौजी रहे हैं। 12 सिख लाइट इन्‍फैंट्री में हलवदार पद से रिटायर हुए लखबीर सिंह की 2014 में ब्रैन हेमरेज से मौत हो गई।

Anantnag encounter 2023

कर्नल मनप्रीत सिंह ने बुरहान वानी को मारा था

साल 2003 में सीडीएस पास करने के बाद मनप्रीत सिंह ने भारतीय सेना ज्‍वाइन की थी। साल 2005 में लेफ्टिनेंट बने थे। साल 2019 से 2021 तक सेना में सेकंड इन कमांड के पद पर थे। बाद में कमांडिंग अफसर बने। मनप्रीत पिछले चार साल से अनंतनाग में पोस्टेड थे और बतौर कमांडर 19 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) यूनिट की कमान संभाल रहे थे। 2016 में आतंकी कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया था।

कर्नल, मेजर व डीएसपी शहीद

उल्‍लेखनीय है कि 12 सितंबर को भारतीय सेना को जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले की तहसील कोकेरनाग के हलूरा गंडूल में आतंकी छिपे होने की इत्‍तला मिली थी। भारतीय सेना व जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की संयुक्‍त टीम कर्नल मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची थी। शाम को शुरू हुआ ऑपरेशन दूसरे दिन 13 सितंबर को भी चला। शाम को आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस में डिप्टी SP हुमायूं भट शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें - Anantnag Encounter: कौन है आतंकी उजैर खान, जिसने 3 बहनों से छीना इकलौता भाई Major Ashish Dhonak

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+