कपिल शर्मा की 'दादी' का खुलासा, लड़की समझकर सीने पर हाथ रखने लगा

मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से #MeToo केपेंन चल रही है। सेलिब्रिटी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं पर खुलकर बोल रहे हैं। इस कड़ी में नया खुलासा कपिल शर्मा की दादी यानी कॉमेडियन अली असगर ने किया है। 'द कपिल शर्मा शो' में दादी का किरदारह निभाकर फेमस हुए अली असगर ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी एक बार मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा।

 Was molested once while in character as Dadi at a Delhi wedding, reveals Ali Asgar

लड़की समझकर छेड़ने लगे लोग

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान अली असगर ने कहा कि कुछ दिनों पहले वो अपने अपकमिंग शो ' कानपुर वाले खुरानाज' को प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे थे। लोग उन्हें बुलाकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इस शो में भी वह फीमेल का रोल निभा रहे हैं जिसका नाम चौथी है। लेकिन उनके गेटअप की वजह से उन्हें यहां यौन शोषण का शिकार होना पड़ा।

शादी के दौरान लोगों ने की अश्लील हरकत

अली ने बताया कि दिल्ली में एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे, जहां उनके साथ शर्मनाक हरकत हुई। उन्होंने कहा कि परफॉर्म करने के दौरान एंकर ने दादी का नाम लेकर उन्हें स्टेज पर बुलाया। शादी में लोग नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। अली ने बताया कि लोगों ने उनके साथ गंदी हरकत की। उन्हें लड़की समझकर सीने पर हाथ रखा। उनके हिप्स पर नोच रहे थे। उन्हें चारों ओर से घेर लिया। उनकी टीम में मौजूद एक लड़की ने उन्हें मुश्किल से बचाया। अली ने कहा कि लोग औरत को नोंचने के लिए तैयार थे। वो भी एक बुजुर्ग औरत को, जो वास्तव में एक आदमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+