दिल्ली-NCR में हुई बारिश, मौसम हुआ सर्द, इन राज्यों में बर्फबारी की आशंका, Alert जारी

नई दिल्ली। प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को आज राहत मिली है क्योंकि आज सुबह राजधानी और उसके सटे कई इलाकों में बारिश हुई है जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी आई है, मौसम विभाग का कहना है कि यह हालात अगले तीन दिन तक बने रह सकते हैं लेकिन एनसीआर में हवा तेज रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस कारण लोगों को ठंड और ठिठुरन का अहसास भी होगा।

दिल्ली-NCR में हुई बारिश

गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में सर्दी का आगाज हो चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट भी आने वाली है विभाग ने नार्थ इंडिया के कुछ इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है, विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिससे तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

तमिलनाडु, कर्नाटक, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका

तमिलनाडु, कर्नाटक, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका

मालूम हो कि मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था तो वहीं इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, पुदुचेरी और कराईकल में भी अलग-थलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है तो तमिलनाडु के 3 जिलों में आज बारिश की वजह से सभी स्कूल रहेंगे बंद। आपको बता दें कि दक्षिण भारत के राज्य कल रात से ही बारिश से परेशान है। इन सबके अलावा शीत लहरें भी चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा, यही नहीं केरल, ,ओडिशा में भी मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी

स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वर्षा होने की आशंका है और साथ ही बर्फबारी की आशंका है तो वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति दिन चढ़ने के साथ खराब ही होगी। अनुमान है कि गुलमर्ग, पहलगाम, शिमला में अच्‍छी खासी बर्फबारी हो सकती है तो वहीं चेन्‍नई और बेंगलुरु में बारिश हो सकती है। इन जगहों पर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+