Warning: केरल में Red अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, भारतीय मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने बताया है कि केरल तट से सटे इलाकों में पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। इसके कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

केरल में जारी हुआ Red अलर्ट

केरल में जारी हुआ Red अलर्ट

भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए केरल के उत्तरी जिलों में आठ और नौ अगस्त के लिए चेतावनी जारी की गयी है, जबकि कोझिकोड तथा मलाप्पुरम जिले में आज के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

कोझिकोड, मलाप्पुरम, वायनाड और कन्नूर जिले में सात अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही वायनाड, कन्नूर तथा कसरगोड जिले में आठ अगस्त को तथा मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड तथा कसारगोड जिले में नौ अगस्त को‘ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 ‘येलो अलर्ट'

‘येलो अलर्ट'

कन्नूर में नौ अगस्त को औऱ वायनाड, मलाप्पुरम, कन्नूर तथा कसरगो जिले में 10 अगस्त को ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल सहित छत्तीसगढ़ के हिस्सों में मॉनसून के व्यापक स्थिति में रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी हालात खराब

महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी हालात खराब

पिछले सात दिनों में पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि कर्नाटक में रविवार से अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 26,000 लोगों को निकाला गया है। यही नहीं ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और दक्षिणी क्षेत्र में कुछ इलाकों में रेल सेवाएं बाधित है, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क और रेल संपर्क प्रभावित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+