जयपुर फेस्टिवल में बोलते-बोलते गाली दे गये..अनुपम खेर, मचा बवाल
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन काफी धमाकेदार रहा क्योंकि साहित्यकारों के मंच से वो हुआ जिसकी कल्पना हमने कभी नहीं की थी। हुआ यूं कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के नाम पर चलने वाली डिबेट उस समय एक राजनैतिक बहस में बदल गई जिस समय अनुपम खेर ने अपने भाषण में गाली का प्रयोग कर दिया।
हुआ यूं कि जब अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सेंस ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी होना जरूरी है, क्या आप घर में .. बहन जैसे शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, जब आप इन शब्दों का प्रयोग घर में नहीं कर सकते तो फिर आप देश के लोगों से कैसे कर सकते हो। जिस पर बहस छिड़ गई।
Its a joke. People are talking about intolerant India, thats a joke: Actor Anupam Kher pic.twitter.com/TRvnGV3vS2
— ANI (@ANI_news) January 25, 2016 वहां बैठे आम आदमी पार्टी के लोगों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि देश में तो केवल एक ही व्यक्ति मन की बात करता है.. बाकी अगर सीएम केजरीवाल अपने दिल की बात करने लगे तो बवाल मच जाता है।आम आदमी पार्टी इसी फ्रीडम ऑफ स्पीच की बदौलत सत्ता में है। लेकन बीजेपी वाले हल्ला मचाते हैं और कहते हैं कि ये नहीं होने देगे जिसके बाद अनुपम खेर और आम आदमी के बीच में बहस होने लगी और वहां पर मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिस पर अनुपम खेर ने भी हाथ हिलाकर सपोर्ट किया, जिसके बाद आयोजकों को कहना पड़ा कि ये राजनैतिक अखाड़ा नहीं साहित्य का मंच है।













Click it and Unblock the Notifications