War hero आत्‍मा सिंह और उनकी पत्‍नी ने चंद घंटे के अंतराल पर छोड़ी दुनिया, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्‍कार

नई दिल्‍ली, अप्रैल 28: भारतीय सेना के 17 कुमाऊं रेजिमेंट के "founding father" 96 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर आत्मा सिंह का सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार में उनके घर पर निधन हो गया। उनकी मृत्यु के कुछ घंटों बाद, उनकी पत्नी सरला आत्मा (84) ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।दोनों का अंतिम संस्‍कार एक ही चिता पर किया गया। परिवार ने बताया कि दोनों ही कोरोना पॉजिटिव थे और कोरोना होने के एक सप्‍ताह के अंदर ही दोनों की मौत हो गई।

War hero

आत्‍मा सिंह की बेटी किरण चौधरी जो हरियाणा कांग्रेस विधायक हैं उन्‍होंने बताया उनके माता-पिता के शवों का दिल्ली कैंट में एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया था। किरण चौधरी ने कहा " एक साथ हम पर ये दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन हमें पता था कि वे एक साथ छोड़ दुनिया छोड़ देंगे। वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और मेरे पिता हमेशा कहते थे कि वो मेरी मां को अपनी मृत्यु का दुःख नहीं देंगे। मेरे पिता का घर पर निधन हो गया और मेरी माँ का अस्पताल में निधन हो गया। भारतीय सेना ने उनके शरीर को एक चिता पर रख दिया और उनका अंतिम संस्कार किया।

17 कुमाऊं रेजिमेंट की रखी थी नींव

परिवार ने कहा कि आत्‍मा सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश सेवा की क्योंकि उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान के भदौरिया में 17 कुमाऊं रेजिमेंट का नेतृत्व किया। जब वह सेना में शामिल हुए, तो उन्हें 31 कुमाऊं रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। बाद में उन्होंने 1968 में इसे 17 कुमाऊं रेजिमेंट में उठाया और इसे "founding father" कहा गया। उन्होंने युद्ध को war cry दिया- जय राम सर्व शक्ति मान - जिसका आज तक उपयोग किया जाता है।

युद्ध के समय आत्‍मा सिंह सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे

युद्ध के समय आत्‍मा सिंह सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे और उन्हें पेट और हाथ में गोली लगी थी। उनकी बेटी ने बताया "मेरे पिता चार सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल हुए थे, मिजो विद्रोह के दौरान शामिल हुए थे। वह बहादुर थे और हमेशा अपने काम के बारे में बात करते थे। भारत-पाक युद्ध के बाद, उनकी रेजिमेंट को भदौरिया युद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया था। हम उनकी बहादुरी के बारे में कभी बात नहीं कर सकते थे क्योंकि ये सभी उपलब्धियां गुप्त संचालन का हिस्सा थीं। किरण ने कहा मेरे पिता एक साधारण व्यक्ति थे ... वह सेना और देश से प्यार करते थे।

पत्‍नी को हो गया था आत्‍मा सिंह की मौत का एहसास

वहीं किरण ने अपनी मां के बारे में बताया कि उनकी मां, सरला, एक मजबूत महिला थीं जिन्होंने तीन बच्चों को अकेले संभाला जब उनके पति आत्‍मा सिंह सीमा पर थे। "मेरे नाना , ज्ञानी राम, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेना में भी कार्यरत थे इसलिए मेरी माँ हमेशा युद्ध की कठिनाइयों को जानती थी और मेरे पिता को समझती थी। उन्‍होंने कहा हमने उन्‍हें अस्‍पताल में अपने पिता के निधन के बारे में नहीं बताया लेकिन हमें लगता है कि वह जानती थी। उन्‍होंने वेंटिलेटर पर रखने से इनकार कर दिया। हमने बाद में कोशिश की, लेकिन जब हम कागजी कार्रवाई करने में व्यस्त थे, तो उनकी मृत्‍यु हो गई।

बेहद हॉट हैं रूही सिंह, इन तस्वीरों को देख मदहोश होने की पूरी गारंटी!https://hindi.oneindia.com/photos/actress-ruhiii-dilip-singh-bold-pictures-61316.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+