वक्फ बिल पर सरकार ने मानी विपक्ष की मांग, भेजा जाएगा JCP के पास, जल्द बनाएंगी कमेटी
Waqf Board Amendment Bill 2024: किरेन रिजिजू ने वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन से जुड़ा बिल गुरुवार 08 अगस्त को सदन में पेश किया। इस बिल के लोकसभा में पेश होने के बाद जमकर हंगामा और बहसबाजी देखने को मिली।
वक्फ बोर्ड संशोधन से जुड़े बिल पर विपक्ष ने भी जमकर हंगामा काटा और इस बिल को जेसीपी के पास भेजने की मांगा उठाई थी। NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि या तो इस विधेयक को पूरी तरह से वापस ले या इसे स्थायी समिति को भेज दें।

केंद्र सरकार ने विपक्ष द्वारा उठाई गई इस मांग को मान लिया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम प्रस्ताव करते हैं कि जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेज दिया जाए। इस पर स्पीकर ने कहा, 'हां, जल्द ही कमेटी बनाऊंगा।' वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर डिवीजन की मांग की है।
दरअसल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'इस विधेयक से किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा...किसी के अधिकार छीनने की बात तो भूल ही जाइए, यह विधेयक उन लोगों को अधिकार देने के लिए लाया गया है जिन्हें कभी अधिकार नहीं मिले।'
इतना ही नहीं, रिजिजू ने हाँ आज जो विधेयक लाया जा रहा है वह सच्चर समिति की रिपोर्ट (जिसमें सुधार की बात कही गई थी) पर आधारित है, जिसे आपने (कांग्रेस ने) बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications