Waqf bill: अमित शाह ने बताया केंद्र सरकार क्यों लेकर आई वक्फ बिल? जानिए क्‍या-क्‍या बोले गृह मंत्री

Waqf amendment bill: लोकसभा में केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल 2025 को वक्‍फ संशोधन विधेयक (waqf amendment bill)पेश किया। जिस पर विपक्षी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्‍य दलों ने जमकर हंगामा किया और इसे मुस्लिम विरोधी करार दिया।
लाेकसभा में बुधवार को पूरे 8 घंटे बहस चली और अंत में केंद्रीय गृह मंत्री जमकर बरसे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शाह ने बताया कि आखिर क्‍या वजह थी जिसके कारण वक्‍फ संधोधन विधेयक क्‍यों?

waqf amendment bill

लोकसभा में अमित शाह ने कहा मुझे लगता है कि वक्फ बिल को लेकर कई सदस्‍यों के बीच कई गलतफहमियां हैें, चाहे वो वास्‍तविक हो या राजनीतिक। शाह ने दावा किया कि पूरा देश वक्‍फ बिल के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैलाने का प्रया‍स किया जा रहा है। वक्फ संशोधन विधेयक पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं होगा, वोट बैंक की राजनीति के लिए गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं

"जहां वक्‍फ की घोषणा हो वहां सरकारी जांच जरूरी है"

अमित शाह ने कहा वक्‍फ में गैर मुसलमान सदस्‍य नहीं आएगा और ना ही मुतव्‍वली कोई गैर मुस्लिम शख्‍स नहीं होगा। उन्‍होंने कहा ऑडिट से पारदर्शिता आएगी। जिस भी जमीन को वक्‍फ की घोषाण होती है वो जमीन सरकारी है या नहीं है? इसे सत्‍यापित तो करना ही चाहिए और जिलाधिकारी के अलावा इसे व्‍यक्तित तौर पर कोई सत्‍यापित नहीं कर सकता।

क्‍यों केंद्र सरकार को लाना पड़ा वक्‍फ विधेयक?

अमित शाह ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के जरिए डराकर अपना वोटबैंक सेफ करने के लिए भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया 2013 में जो संशोधन आया वो अगर नहीं आया हाेता तो आज हमें ये नया वक्‍फ संशोधन लाने की नौबन नहीं आती।शाह ने कहा कांग्रेस सरकार ने दिल्‍ली लुटियंस की 125 संपत्तियां वक्‍फ को दे दी।"

"वक्‍फ की जमीन बताकर मज्जिद बनाई जा रही"

केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में वक्‍फ की जमीन बताकर मस्जिद बनाने का काम किया गया। अमित शाह ने कर्नाटक और तमिलनाडु का उदाहरण दिया। जिस पर विपक्ष ने विरोध जताते हुए संसद को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

लालू यादव का क्‍यों अमित शाह ने किया जिक्र?

अमित शाह ने दावा किया कि वर्ष 2001 से 2012 तक 1 लाख करोड़ की संपम्मि लीज पर दी गई और लालू यादव ने 2013 में बयान दिया था कि कि जमीन हड़पी गई और उन्‍होंने कड़ा कानून लाने की बात कही थी, अवैध कब्जा मुक्‍त करवाने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+