पत्नी को पीटता था शख्स, कोर्ट ने कहा- ज्यादा ताकत है तो कश्मीर चले जाओ
अहमदाबाद। घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के एक मामले की सुनवाई करते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक शख्स को हिदायत देते हुए कहा कि अगर उसे अपनी ताकत दिखाने का इतना ही जुनून है तो सीमा पर जाकर दिखाए। उस शख्स की पत्नी ने मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पेशे से ड्राइवर का काम करने वाले वनराज सिंह राणा की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह अक्सर उसकी पिटाई करता है और छोटी-छोटी बात पर तलवार से काटने की धमकी देता है। आरोपी ने पत्नी की शिकायत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका देकर केस रद्द करने की मांग की थी।
'तुम्हें पता है कश्मीर में हालात क्या हैं'
मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सोनिया गोकानी ने आरोपी को पत्नी के साथ बुरा व्यवहार न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'तुम्हें पता है कि जम्मू-कश्मीर में हालात कैसे हैं। वहां सीमा पर ऐसे लोगों की बहुत जरूरत है। अगर तुम अपनी ताकत दिखाने के लिए तलवार निकालना ही चाहते हो तो सीमा पर जाओ।'
'तलवार दिखाकर करता था मनमानी'
राणा की पत्नी सूर्याबेन ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि वह अक्सर बात-बात मारपीट करता है और उसे तलवार का डर दिखाता है। पुलिस ने राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 504, 506 और 323 के तहत केस दर्ज किया।
कुछ महीनों बाद राणा ने बड़ों की सलाह पर पत्नी से समझौता कर लिया और हाई कोर्ट में केस रद्द करने की अर्जी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications