गोमांस पर नया बवाल, ओवैसी बोले- 'हमें जिताओ नहीं तो छोड़ना पड़ेगा बीफ खाना'
हैदराबाद। हमेशा विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने फिर से बवाली बयान दिया है। ग्रेटर हैदराबाद निकाय चुनावों के लिए प्रचार रैली के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि भाईयो और बहनों अगर आप सभी को बीफ खाना है तो प्लीज हमें वोट दो।
ओवैसी ने अपने भड़काऊ भाषण में कहा कि अगर आपने हमें नहीं जिताया तो देश का अल्पसंख्यक लोगों को गोमांस खाना छोड़ना होगा। ओवैसी ने बीजेपी और शिवसेना वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से पीएम मोदी ने सत्ता संभाली है तब से बीफ बेचने वाले गरीब लोगों का रोजगार बेकार हो गया है उन्होंने निर्धन लोगों के मुंह से रोटी छीन ली है।













Click it and Unblock the Notifications