आम आदमी पार्टी का टिकट चाहिए तो 28 लाख दिखाइए,पढ़िए उम्मीदवारी को लेकर नया फरमान

इस पर तर्क यह दिया जा रहा है कि चुनाव लड़ने में काफी खर्च आता है इसलिए उम्मीदवार आर्थिक तौर पर मजबूत होना चाहिए

अगर आपको आम आदमी पार्टी का टिकट चाहिए तो आपके पास 28 लाख रुपए होने चाहिए और ये केवल कहने से नहीं होगा आपको अपने खाते में 28 लाख रुपए दिखाना होगा। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनाव लड़ने के लिए एक शर्त रखी है। जिसके तहत आपको गुजरात विधानसभा चुनाव टिकट पार्टी तभी देने पर विचार करेगी जब आपके खाते में 28 लाख रुपए होंगे।

आम आदमी पार्टी का टिकट चाहिए तो 28 लाख दिखाइए,पढ़िए उम्मीदवारी को लेकर नया फरमान

अहमदाबाद मिरर की खबर के मुताबिक इस पर तर्क यह दिया जा रहा है कि चुनाव लड़ने में काफी खर्च आता है इसलिए उम्मीदवार आर्थिक तौर पर मजबूत होना चाहिए। राज्य में पार्टी के प्रभारी और गोपाल राय ने शुक्रवार को पार्टी से सदस्यों से मुलाकात की और इस प्रस्ताव पर विचार किया। बैठक में शामिल हुए एक सदस्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी का टिकट लेने के लिए उम्मीदवार की छवी स्वच्छ होनी चाहिए साथ ही इस बात पर भी विचार हो रहा है कि उम्मीदवार के पास कम से कम 28 लाख रुपए हो।

प्रवक्ता हर्षिल नायक ने कहा कि उम्मीदवार की छवि साफ होनी चाहिए और उसका क्षेत्र में अच्छा नेटवर्क होना चाहिए। साथ ही कम से कम दो लोग ऐसे होने चाहिए जो बूथ को मैनेज कर सकें।

आम आदमी पार्टी 17 सितंबर से चुनाव प्रचार पर जोर देने वाली है। कार्यकर्ता ने बताया, 'कई जगहों पर कार और बाइक रैली आयोजित की जाएगी। हमें उम्मीद है कि इसकी अनुमति मिल जाएगी लेकिन हो सकता है तारीख बदलनी पड़े। सभी सीटें नहीं तो कुछ पर तो हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी ही।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+